BOKARO : बोकारो के बेरमो में फुसरो कथारा हीरक मार्ग पर सोमवार को एक हाई स्पीड खाली एंबुलेंस ने स्थानीय निवासी विजय कुमार के घर के बाहर बनी चारदीवारी में टक्कर मार दी। चारदीवारी गिर गई और उसके बगल में खेल रहे विजय कुमार के तीन बच्चे घायल हो गए। लोगों ने ड्राइवर को पकड़ लिया और उसकी पिटाई शुरू कर दी। इसी बीच फुसरो नगर परिषद अध्यक्ष राकेश सिंह मौके पर पहुंचे और ड्राइवर को भीड़ से छुड़ा पुलिस के हवाले कर दिया।
Read More :हजारीबाग एसपी की कार ट्रेलर से टकराई, IPS गंभीर रूप से घायल, मेडिका में एडमिट
नशे में था एंबुलेंस चालक
हादसे में अंजली कुमारी (11), अंतराल कुमारी (9) और पीयूष कुमार (6) को चोट लगी है। इनका इलाज घर पर ही किया जा रहा है। घटना के संबंध में विजय कुमार ने कहा कि एंबुलेंस ड्राइवर संभवत नशे में था। एंबुलेंस और ड्राइवर दोनों सुभाष नगर के ही हैं।
Read More :झारखंड लौट रहे ‘टाइगर’, हवाई जहाज से Tweet कर लिखी ये बात…












