CHAIBASA : चाईबासा जिले के जगन्नाथपुर प्रखंड अंतर्गत मोंगरा गांव के तालाब में एक अधेड़ की डूबकर मौत हो गई है। गहरे पानी में जाकर वह फंस गया। किनारे पर नहा रहे बच्चों यह देखा शोर मचाया, तो लोग जुटे और तालाब में कूद शव बाहर निकालना चाहा, लेकिन कुछ पता नहीं चला। सोमवार की सुबह उसकी लाश बरामद मिली। माना जा रहा है कि अधेड़ की दिमागी हालत ठीक नहीं थी।
Read More :तेज रफ्तार एंबुलेंस ने घर की बाउंड्री में मारी टक्कर, तीन जख्मी
अचानक फिसलकर गहरे पानी में चला गया
सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया। जानकारी के अनुसार, रविवार की दोपहर अधेड़ को तालाब में नहाते देखा गया था। अपने कपड़े धोकर तालाब की मेड़ पर सुखा कर वापस पानी में उतर गया। अचानक वह फिसल कर गहरे पानी में चला गया और वहीं डूब गया।
Read More :पानी में डूबकर दो बच्चों की मौत








