Ranchi : आदिवासी जमीन को फर्जी तरीके से अपने नाम पर रजिस्ट्री कराने के इल्जाम में भू-माफिया लाल संजय नाथ शाहदेव को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। तेज तर्रार माने जानेवाले कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय की देखरेख में पंडरा थानेदार शिवनारायण तिवारी की लीडरशिप में पुलिस ने लाल संजय नाथ शाहदेव को दबोचा है। भू-माफिया पर इल्जाम है कि उसने 1.38 एकड़ गैरमजरुआ जमीन फर्जी तरीके से अपने नाम पर करवा लिया था। साल 2017 में IAS अधिकारी भोर सिंह यादव ने पंडरा ओपी में मामला दर्ज कराया था।
यहां याद दिला दें कि बीते 7 अक्टूबर को ऐसे ही मामले से जुड़े एक और भू-माफिया चंद्र भूषण सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। चंद्र भूषण सिंह पर इल्जाम है कि उसने साढ़े चार एकड़ गैरमजरुआ जमीन अपने नाम पर रजिस्ट्री करवा ली। इस काम में उसका साथ सीओ स्तर के अधिकारी ने दिया था।
मामले में कोलवाली डीएसपी प्रकाश सोय का कहना है कि फर्जीवाड़ा करने वाले किसी भी शख्स को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जायेगा।
इसे भी पढ़ें : बेघरों को मिलेगा अशियाना, 2 लाख घर बनाने की प्लानिंग… जानें
इसे भी पढ़ें : Karwa Chauth 2023 : रांची समेत कहां कब निकलेगा चांद… देखें यहां
इसे भी पढ़ें : धरती आबा की जयंती पर आ सकते हैं PM मोदी!
इसे भी पढ़ें : झारखंड में आज से बढ़ेगी ठंड, रांची में मौसम…
इसे भी पढ़ें : कीर्ति के ह*त्यारे का ए*नकाउंटर, सुकून मिला पिता को…
इसे भी पढ़ें : ऐसी मौ*त भगवान किसी को न दे… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : पति कमाने परदेश गया, बीवी भांजे को दिल दे गई, फिर क्या हुआ… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : हजारीबाग का एक गांव ऐसा, जहां बेटियां जन्म नहीं ले पाती… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : “सर-सर, बचा लीजिए… गोली मा*र भाग गया”… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : ED ने कर ली जेट एयरवेज की 538 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त… जानें






