लालू यादव AIIMS रेफर, बेटे बोले इस वजह से बिगड़ी तबीयत…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Bihar : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें पटना के पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत स्थिर होने पर बेहतर इलाज के लिये उन्हें दिल्ली AIIMS रेफर किया गया। पटना एयरपोर्ट पर राबड़ी देवी उनके साथ रहीं। व्हीलचेयर की मदद से उन्हें फ्लाइट तक ले जाया गया। सांसद संजय यादव भी इस दौरान मौजूद रहे। राजद नेता तेजस्वी यादव ने अपने पिता की तबीयत पर चिंता जताते हुये बताया कि लालू यादव के कंधे और हाथ पर घाव हो गया था, जिससे उन्हें तकलीफ हो रही थी। ब्लड प्रेशर भी लगातार लो हो रहा था। पहले उन्हें सीधे दिल्ली ले जाने की योजना थी, लेकिन डॉक्टरों की सलाह पर पहले पटना में चेकअप और इलाज कराया गया। अब उनकी स्थिति नियंत्रण में है और उन्हें दिल्ली भेज दिया गया है। पटना के निजी अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि लालू यादव पहले से ही कई गंभीर बीमारियों से जूझ रहे हैं। किडनी ट्रांसप्लांट, डायबिटीज और हार्ट से जुड़ी सर्जरी के कारण उनकी देखभाल बेहद जरूरी है। डॉक्टरों के अनुसार, अब उनकी हालत स्थिर है और उन्हें विशेषज्ञों की निगरानी में रखा गया है।

इसे भी पढ़ें :बिहार में 10वीं का रिजल्ट जारी, किसने मारी बाजी… जानें

इसे भी पढ़ें :40 के पार पहुंचा पारा, इन जिलों में बच कर रहें…

इसे भी पढ़ें :सड़क हा’दसे की शिकार हो गई एक बिरहोर

इसे भी पढ़ें :झारखंड से मुंबई के लिये एक नई ट्रेन… जानें रूट

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

5 लाख का ईनामी ‘महाकाल’ पुलिस के सामने झुका… देखें वीडियो

Ranchi : कभी जिसका नाम सुनकर गांवों में सन्नाटा...

अचानक भरभराकर गिरी 5 मंजिला इमारत, अनेक दबे…

Delhi :  राजधानी दिल्ली से शनिवार की शाम एक...

NTPC नॉर्थ करणपुरा का स्वच्छता पखवाड़ा खत्म…

Chatra : स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बेहतर जीवन...

हजारीबाग में मा’रकर पत्रकार का पैर तो’ड़ा…

Hazaribagh(Krishna Paswan) : हजारीबाग के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में...

ढोल-नगाड़ों के साथ ‘महाकाल’ के दरवाजे पहुंची पुलिस…

Palamu : पलामू के बहुचर्चित विनीत तिवारी हत्याकांड में पुलिस...