spot_img
spot_img
spot_img

रांची में नहीं निकलेगा सरहुल जुलूस, मुख्य सरना स्‍थल पर पांच लोग कर सकेंगे पूजा-पाठ

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

रांची : रांची में इस बार भी सरहुल पर्व के मौके पर जुलूस नहीं निकाला जाएगा। रांची के डीसी छवि रंजन की अध्यक्षता में हुई बैठक में विभिन्न सरना समितियों ने इस पर अपनी सहमति दी है। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए सर्वसम्‍मति से ये निर्णय लिया गया। समाहरणालय स्थित उपायुक्त सभागार में आयोजित बैठक में जिला प्रशासन के आला अधिकारियों के साथ साथ विभिन्न सरना समितियों के अध्यक्ष एवं सदस्य उपस्थित थे।

मुख्य सरना स्थल पर 05 लोग कर सकेंगे पूजा पाठ

सिरम टोली स्थित मुख्य सरना स्थल पर केवल 5 लोगों को पूजा-पाठ करने की अनुमति होगी। बैठक के दौरान ये निर्णय लिया गया कि विभिन्न मौजा से अधिकतम 5 लोग मुख्य सरना स्थल पर कोविड-19 के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए पहुंचेंगे और बारी-बारी से पूजा-पाठ कर लौट जायेंगे। मुख्य सरना स्‍थल पर पूजा-पाठ के दौरान कोरोना के दिशा-निर्देशों का पालन किया जायेगा। इस दौरान ढोल नगाड़ा साथ लाने की अनुमति नहीं होगी, साथ ही अलग-अलग मौजा से अधिकतम 5 लोग पैदल न आकर वाहन से आयेंगे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड आंदोलन के महानायक ‘गुरुजी’ को देश का नमन…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी से उठी एक ऐसी...

भईया, भाभी और भतीजे का क्रूरता से क’त्ल, दहल उठा मोहल्ला…

UP : यूपी के गोरखपुर के बांसगांव थाना क्षेत्र...

अस्पताल में मिला नवजात का श’व, CCTV में दिखा चौंकाने वाला सच…

Bihar : इंसानियत को झकझोर देने वाली एक घटना...

नाबालिग के अपहरण के आरोप में गया जेल…

Chouparan(Sunil Sahu) : चौपारण थाना क्षेत्र में नाबालिग युवती...