spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

पूर्व DGP डीके पांडेय और उनकी बहू के बीच हुई सुलह

Date:

spot_img
spot_img

रांची : पूर्व DGP डीके पांडेय और उनकी बहू के बीच कोर्ट में चल रही लड़ाई खत्म हो गई। दोनों पक्षों ने कोर्ट में मध्यस्थता के जरिए सुलह कर ली। इसके लिए दोनों पक्षों के बीच कई राउंड की बातचीत हुई और इसके बाद विवाद खत्म हुआ। डालसा के सचिव अभिषेक कुमार ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि दोनों पक्ष विवाद समाप्त करने को तैयार हो गए।

पूर्व DGP की बहू ने थाने में FIR दर्ज कराई थी

पूर्व डीजीपी के बेटे शुभांकर पांडेय की पत्नी रेखा मिश्रा ने 27 जून को महिला थाने में सास, ससुर और पति के खिलाफ प्रताड़ित करने का FIR दर्ज कराई थी। रेखा मिश्रा शादी के दूसरे दिन ही घर छोड़ कर मायके आ गई थी। 20 जुलाई को पूर्व डीजीपी की ओर से दाखिल अग्रिम जमानत पर सुनवाई के दौरान अदालत ने मामले को मध्यस्थता के लिए स्थानांतरित कर दिया था।

इसे भी पढ़ें : लालू का जुगाड़ ! कोरोना हो गया, एबसेंट हो जाओ… ऑडियो Viral

ऑनलाइन सुनवाई हुई

कोरोना के कारण मामले की मध्यस्थता ऑनलाइन हुई। जब केस मध्यस्थता केंद्र स्थानांतरित किया गया, तब लॉकडाउन लगा हुआ था। डालसा सचिव के निर्देश से ऑनलाइन मध्यस्थता हुई। अपर न्यायायुक्त डीके पांडेय की अदालत में मामले की सुनवाई चल रही थी। वहीं से केस मध्यस्थता केंद्र भेजा गया था।

पूर्व डीजीपी डीके पांडेय अब राजनीति के मैदान में उतर चुके हैं। वे भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर चुके हैं। लेकिन हाल के दिनों में बहू के साथ उनका विवाद कोर्ट में चले जाने के बाद से वे इस मामले में सुर्खियों में थे।

इसे भी पढ़ें : तीन युवकों की सिरकटी लाश मिली, 40 दिन से थे लापता

इसे भी पढ़ें :

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...

 झारखंड बंद में कहीं बाजार बंद तो कहीं चक्का जाम…

Ranchi : JPSC-JSSC और भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं...

विधानसभा में CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान, परीक्षा होगी रद्द…

Ranchi : झारखंड के हजारों अभ्यर्थियों की नजर जिस...

वन महोत्सव में CM हेमंत सोरेन बोले, ये चार चीजे झारखंड की असली पहचान…

Ranchi : झारखंड की पहचान सिर्फ उसकी खनिज संपदा...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: