Ranchi : रांची की सुबह बुधवार को कुछ अलग थी, हवा में उल्लास था, हरियाली में अनुशासन की छाया थी और लाखों बच्चों के मन में उत्साह का उजाला। 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी के तहत, आज झारखंड के करीब 9 लाख छात्र-छात्राओं ने एक साथ योगाभ्यास किया, सूर्य नमस्कार से लेकर पूर्ण प्रोटोकॉल तक। सुबह 7.15 से 8 बजे तक झारखंड के हजारों स्कूलों के हर मैदान में समर्पण और स्वाभिमान का भाव झलका। यह महाअभ्यास झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद की पहल पर हुआ, जिसका उद्देश्य है, “स्वस्थ झारखंड, समृद्ध झारखंड”। योगाभ्यास का यह क्रम 20 जून तक जारी रहेगा, ताकि 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर हर विद्यार्थी और शिक्षक पूरी तैयारी के साथ सहभागी बने। सभी जिलों में DEO, DSE, BEO, BPO, BRP, CRP जैसे अधिकारी सब एक-एक विद्यालय में उपस्थित रहे, बच्चों के साथ योग कर उन्हें उत्साहित किया। पहली बार इतने बड़े स्तर पर, एक समय में, पूरे राज्य में सामूहिक योग हुआ। खबर है कि PM नरेंद्र मोदी इस बार आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में ढाई लाख लोगों के साथ योग करेंगे, जिसमें CM चंद्रबाबू नायडू भी शामिल रहेंगे। इस वर्ष की थीम है, “योग फॉर वन अर्थ, वन हेल्थ”, जो पृथ्वी, पर्यावरण और स्वास्थ्य को एक सूत्र में बाँधती है।
इसे भी पढ़े : रांची DC ने मरीजों से की सीधी बात, फिर क्या हुआ… जानें
इसे भी पढ़े : अवैध पार्किंग पर होगी कार्रवाई, 10 मिनट तक फ्री पार्किंग की सुविधा
इसे भी पढ़े : अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद एयर इंडिया के चैयरमेन का बयान… जानें
इसे भी पढ़े : अब फाइबर केबल के बेतरतीब तारों पर चलेगा डंडा












