UP : यूपी के लखीमपुर के तिकुनिया कांड का मुख्य आरोपी केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा का बेटा आशीष मिश्रा मंगलवार की दोपहर जेल से बाहर आ गया। हाई कोर्ट से जमानत के बाद जिला जज की अदालत से उसकी रिहाई का आदेश मंगलवार सुबह जेल पहुंचा। इसके बाद रिहा कर दिया गया। आशीष 128 दिन बाद जेल से बाहर आया है। इससे पहले हाई कोर्ट से आदेश आने के बाद सोमवार को जिला जज की कोर्ट में जमानतनामे दाखिल किए गए थे। जिला जज मुकेश मिश्रा ने दो जमानतदारों और उनके द्वारा जमानत में लगाई गई संपत्ति का सत्यापन कराने के लिये संबंधित थानाध्यक्ष और तहसीलदार को आदेश दिया था। सत्यापन के ाद जेल से रिहाई हुई।
#WATCH Ashish Mishra, son of MoS Home Ajay Mishra Teni, accused in the Lakhimpur Kheri violence case released on bail pic.twitter.com/11f2CmyFCc
— ANI (@ANI) February 15, 2022
आशीष की जमानत को सुप्रीम कोर्ट में देंगे चुनौती : टिकैत
भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि आशीष मिश्रा की जमानत को संयुक्त किसान मोर्चा सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देगा। मंगलवार को लखीमपुर में पत्रकारों से बातचीत में टिकैत ने कहा कि किसानों को गाड़ी से कुचलने वाले केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी के बेटे आशीष मिश्रा को सिर्फ तीन महीने में ही जमानत मिल गई।
इसे भी पढ़ें : चारा घोटाला : लालू समेत 75 दोषी करार, 21 फरवरी को सजा का ऐलान
इसे भी पढ़ें : लालू यादव के बड़े लाल “तेजप्रताप” को जान का खतरा, मांगी Y-श्रेणी की सुरक्षा, पढ़िये लेटर में क्या लिखा…
इसे भी पढ़ें : 3 Idiots के Rancho का गलवान में कमाल, देखें क्या बनाया
इसे भी पढ़ें : साइबर अपराधियों ने खोला मुंह तो सन्न रह गई पुलिस
इसे भी पढ़ें : लेवी का पैसा माओवादियों तक पहुंचाता था कमलेश, पुलिस ने ऐसे दबोचा
इसे भी पढ़ें : भारत-श्रीलंका सीरीज का जारी हुआ नया शेड्यूल, यहां होगा पहला मुकाबला
इसे भी पढ़ें : किसानों की प्रगति हेमंत सरकार की प्राथमिकता, हर कृषक बनेगा सबल
इसे भी पढ़ें : मुल्जिम को लेकर लौट रही पुलिस गाड़ी के उड़े परखच्चे, 4 पुलिसकर्मी समेत 5 की दर्दनाक मौत
इसे भी पढ़ें : ट्रक ने ऐसा रौंदा कि तीन राजमिस्त्री समा गये काल के गाल में, देखें…








