spot_img

हुलिया बदल शौहर अतीक के जनाजे में शामिल होने आई थी लेडी डॉन, लेकिन…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : 50 हजार रुपये की ईनामी लेडी डॉन शाइस्ता परवीन अपने शौहर अतीक अहमद और देवर अशरफ के जनाजे में शामिल होने की खातिर अपना हुलिया और वेषभूषा बदलकर आई थी, पर जनाजे में पुलिस के कड़े पहरे देख वो हिम्मत नहीं जुटा पाई। उसके साथ 5 लाख का ईनामी फरार साबिर भी था। मोस्ट वांटेड साबिर की तलाश पुलिस को उमेश पाल हत्याकांड में है। इल्जाम है कि मारे गये अतिक का सबसे वफादार जफरउल्लाह घर में फरार शाइस्ता परवीन ने पनाह ली थी। पुलिस के भनक देर से लगी, तबतक दोनों वहां से भाग निकले थे। जफरउल्लाह का घर खुल्दाबाद में है। यह सनसनीखेज खुलासा जफरउल्लाह के बेटे आतिन जफर ने पुलिस के सामने किया है। आतिन मारे गये अतिक के बेटे असद का दोस्त है। वो असद के साथ ही लखनऊ में रहता है। आतिन ने पुलिस के सामने बेहद चौंकाने वाले राज खोले हैं। फरार साबिर कुछ दिन पहले भी जफरउल्लाह के घर आया था, तब पुलिस उसकी खोज में रेड भी की थी, पर साबिर पकड़ में नहीं आया, वो भाग चुका था।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बीते 15 अप्रैल को अतीक और उसके भाई अशरफ के मारे जाने के बाद दूसरे दिन मोस्ट वांटेड शाइस्ता परवीन खुल्दाबाद आई थी। वो किसी हालत में चोरी-छिपे अपने शौहर अतीक अहमद और देवर अशरफ के जनाजे में शरीक होना चाहती थी। उसने अपना पूरा हुलिया बदल लिया था। शाइस्ता जब यह जानी कि जनाजे में पुलिस का कड़ा पहरा है तो तब उसने अपना मजबूत इरादा बदल लिया। इस खुलासे के बाद यूपी पुलिस शाइस्ता व साबिर की खोज में अपनी ताकत झोंक दी है। पुलिस को शक है कि दोनों यूपी से सटे इलाके में ही कहीं पनाह लिये हुये हैं।

इसे भी पढ़ें : हजारीबाग में इस हाल में मिला नया जोड़ा…

इसे भी पढ़ें : झारखंड का Temperature अब करेगा Torture

इसे भी पढ़ें : DC नैंसी सहाय अचानक पहुंच गई सदर अस्पताल, फिर क्या हुआ… जानें

इसे भी पढ़ें : हजारीबाग के इस घाटी में मची खलबली… देखें क्यों

इसे भी पढ़ें : मणिपुर में हिंसा बेकाबू, थानों से लूटे गये हथियार…

इसे भी पढ़ें : महिला पहलवानों का इल्जाम- छूते थे जांघ, पेट और…

इसे भी पढ़ें : रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन हुए सस्पेंड, देखें अधिसूचना

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

मुहर्रम को लेकर पुलिस अलर्ट मोड में, CCTV और कंट्रोल रूम से होगी निगरानी…

Ranchi : मुहर्रम के जुलूस को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण...

झारखंड को मिलेंगे 1042 नये टीचर, इस रोज CM बांटेंगे नियुक्ति पत्र…

Ranchi : झारखंड के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की...

केतन ह’त्याकांड में चौंकाने वाले खुलासे, SIT बनी…

Kohramlive : महाराष्ट्र के चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड में...

वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू फिर टला, कप्तान श्रेयस अय्यर ने बताई वजह…

Kohramlive : जिस पल का लाखों क्रिकेट प्रशंसक बेसब्री से...