spot_img

सोये हालत में पैर में लिपट गया करैत सांप, फिर क्या हुआ… जानें

Date:

spot_img
spot_img

Ormanjhi : बरसात के इस मौसम में बिल से बाहर निकले जहरीले सांप अब डंसना शुरू कर दिए है। 42 साल की कौशिला देवी बीते रात खाना खाने के बाद सोने अपने बिस्तर पर चली गई। वह मच्छरदानी भी लगा रखी थी। सोये हालत में ही रात 11 बजे के करीब कौशिला की अचानक नींद टूट गई। उसे पैर में कुछ डंसने का एहसास हुआ। जोर से पैर झटकी तब पैर में लिपटा करैत सांप नीचे फर्श पर गिरा। कौशिला की चीख-चीत्कार पर घर के अन्य लोग जाग गये। घरवालों ने रेंगते करैत सांप को पकड़ एक डिब्बा में बंद कर दिया। वहीं कौशिला के पैर से खून टपक रहा था, उसे पहले झाड़-फूंक करने ले जाया गया। दर्द से राहत नहीं मिलने पर कौशिला को बेहतर इलाज के लिये रिम्स ले जाया गया, पर उसे बचाया नहीं जा सका। बीते रात डेढ़ बजे उसकी मौत हो गई। कौशिला के पति सुखदेव उरांव की मौत एक साल पहले हो चुकी है। वह अपने पीछे दो बेटा और एक बेटी छोड़ गई। मौके पर पहुंचे मुखिया सुनील उरांव ने कौशिला के दाह-संस्कार के लिये परिजनों को 5 हजार रुपये दिये, वहीं आपदा प्रबंधन विभाग से उचित मुआवजा दिलाने का भरोसा दिया। मुखिया ने लोगों से अंध विश्वास के मकड़जाल से बाहर निकलने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा, सांप के डंसने पर सबसे पहले अस्पताल जाने की जरूरत है, ना कि झाड़-फूंक के चक्कर में पड़कर जान से हाथ धो लें। मृतिका कौशिला देवी का घर रांची के ओरमांझी थाना क्षेत्र के मधुकमा पथल गढ़वा गांव में है।

वहीं लातेहार के पतरातू गांव में भी एक लड़की को जहरीले सांप ने डंस लिया। लड़की को अस्पताल ले जाने के बदले झाड़-फूंक कराने ओझा के पास ले जाया गया। करीब 2 घंटे तक झाड़-फूंक करने के बाद लड़की को वापस घर लाया गया। घर आते ही लड़की बेसुध होकर गिर पड़ी। जल्दबाजी में उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

इसे भी पढ़ें : CM से मिलने जुटी भीड़, सबकी तकदीर और तस्वीर बदलेगी… जानें कैसे

इसे भी पढ़ें : रेलवे स्टेशन पर किस्मत फूटी, गैंगरेप का मास्टरमाइंड निकला ऑटो चालक…

इसे भी पढ़ें : CCL की जमीन पर अतिक्रमण, प्रशासन ने भांजी लाठियां…

इसे भी पढ़ें : पलामू जाकर NCB ने बड़े नेटवर्क का किया खुलासा…

इसे भी पढ़ें : जुआरियों से “नाल” उठाने वाला गैंग धराया, उगले कई राज…

इसे भी पढ़ें : केंद्रीय कोयला मंत्री धनबाद में… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : CM से मिलने जुटी भीड़, सबकी तकदीर और तस्वीर बदलेगी… जानें कैसे

इसे भी पढ़ें :

फन फैलाकर खड़ा था कोबरा, यूं झट से पकड़ लिया, वीडियो वायरल…

Kohramlive : सोशल मीडिया की दुनिया में हर दिन...

बिहार में शिक्षक बनने का बेहतरीन मौका, आखिरी डेट 31 अगस्त…

Bihar : शिक्षक बनने का सपना देख रहे बिहार...

भारत-नेपाल सीमा पर अब 24 घंटे पहरा, 70 थानों के बीच बेहतर तालमेल का आदेश…

Bihar : भारत-नेपाल सीमा की सुरक्षा अब और मजबूत...

JSSC CGL रद्द, नौकरी बचाने सड़क पर उतरे कर्मचारी… देखें वीडियो

Ranchi : झारखंड में छात्र आंदोलन के बीच JSSC...

धनबाद में CEO के. रवि कुमार का सख्त संदेश… जानें क्या

Dhanbad : मतदाता सूची केवल कागज का एक पन्ना...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: