spot_img
spot_img
spot_img

CM से मिलने जुटी भीड़, सबकी तकदीर और तस्वीर बदलेगी… जानें कैसे

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : राज्य की तकदीर और तस्वीर बदलने के लिए हेमंत सरकार कृत संकल्प है। इसे लेकर कई योजनाएं शुरू की गई, वहीं कई शुरू होगी। ये योजनाएं झारखंड की दिशा-दशा बदल देगी। लंबे संघर्ष के बाद झारखंड मिला, पर गुजरे दो दशकों में राज्य को जहां होना चाहिये था, वहां तक नहीं पहुंच सका। यह कहना है युवा CM हेमंत सोरेन का। मौका था बोकारो के नवाडीह में कई योजनाओं के उद्घाटन -शिलान्यास एवं परिसंपत्तियों के वितरण समारोह का। CM ने कहा कि समाज के हर तबका के हित और उनके भला से जुड़ी योजनाओं को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि बच्चे सिर्फ अपनी पढ़ाई की चिंता करें, पढ़ाई का खर्च सरकार वहन करेगी । स्कूली शिक्षा से लेकर विदेशों में उच्च शिक्षा तक के लिये सरकार के पास योजनाएं हैं । बच्चियां स्कूल से जुड़ी रहें, इसके लिए सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना शुरू की गई है। छात्रवृत्ति राशि में इजाफा किया गया है । विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं की कोचिंग से लेकर मेडिकल इंजीनियरिंग और लॉ जैसे कोर्स की पढ़ाई पर सरकार खर्च कर रही है।इसी कड़ी में गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना शुरू की जा रही है । इसके तहत 15 लाख रुपए तक का एजुकेशन लोन न्यूनतम ब्याज दर पर विद्यार्थियों को उपलब्ध कराया जायेगा। वहीं CM हेमंत सोरेन ने बोकारो को 17097.82 लाख रुपए की लागत वाली 70 योजनाओं की दी सौगात दी।

क्वालिटी एजुकेशन पर विशेष जोर

CM हेमंत सोरेन ने कहा कि आने वाली पीढ़ी पढ़ा-लिखा और हुनरमंद बने, इसके लिये सरकार ने प्राइवेट स्कूलों की तरह स्कूल ऑफ एक्सीलेंस की शुरुआत की है, ताकि गरीब के बच्चे भी अंग्रेजी बोलना और लिखना सीख सके। सरकार पहली कक्षा से लेकर डिग्री तक की बेहतर पढ़ाई की व्यवस्था करने में जुटी है। नये मेडिकल, इंजीनियरिंग और उच्च शिक्षण संस्थान खोले जा रहे हैं, ताकि बच्चों को अपने ही राज्य में पढ़ाई के बेहतर मौका मिल सके।

नौकरी की होगी बौछार, बिजनेस करने के लिये भी मिलेगा लोन

बड़े पैमाने पर नौकरी देने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। नियुक्ति पत्र वितरण करने का सिलसिला जारी रहेगा। वहीं बिजनेस करने वाले को सरकार सस्ते दर पर लोन देगी। इसके लिये मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना लाई गई है। CM ने कहा कि वे चाहते हैं कि युवा रोजगार-स्वरोजगार से जुड़े और राज्य सशक्त मजबूत बनाने में अपना योगदान दें। लोगों से सरकार की योजनाओं से जुड़ने को कहा है।

अब हर पशु का होगा इंश्योरेंस

CM हेमंत सोरेन ने कहा कि सरकार से मिले अब हर पशुओं का इंश्योरेंस होगा, ताकि पशुओं की मौत पर लाभुकों की माली हालत नहीं बिगड़े और पशुपालन से जुड़े रहें। इसके लिये मुख्यमंत्री पशुधन योजना लाई गई है।

इन योजनाओं का हुआ उद्घाटन- शिलान्यास

  • CM हेमंत सोरेन ने 17097.82 लाख रुपए की लागत से कुल 70 परियोजनाओं का उद्घाटन- शिलान्यास किया। इसमें 2322.65 लाख रुपये की 17 योजनाओं का लोकार्पण किया, वहीं 14775.17 लाख रुपये की 53 योजनाओं की आधारशिला रखी।
  • समारोह में 10067 लाभुकों के बीच 5636.94 लाख रुपये की परिसंपत्ति बांटी गई।
  • मॉडल डिग्री कॉलेज, गोमिया के भवन का उद्घाटन हुआ।
  • बोकारो के चंदनक्यारी, गोमिया, चंद्रपुरा और चास में उच्च विद्यालय में अतिरिक्त कक्षा और मल्टीपरपज ऑडिटोरियम के निर्माण कार्य की आधारशिला रखी गई।
  • पेटरवार, गोमिया, चंदनक्यारी, नवाडीह और चास के कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में ऑडिटोरियम का शिलान्यास हुआ।
  • बोकारो में एकीकृत धनवंतरी आयुष अस्पताल की नींव रखी गई।
  • 50 बिस्तरों वाले क्रिटिकल केयर अस्पताल का शिलान्यास हुआ।
  • मॉडल डिग्री कॉलेज, नवाडीह का शिलान्यास हुआ।समारोह में मंत्री बेबी देवी, योगेंद्र प्रसाद, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे, सचिव सुनील कुमार, DIG कन्हैयालाल मयूर पटेल और बोकारो के DC एवं SP सहित कई छोटे-बड़े अधिकारी मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें : CCL की जमीन पर अतिक्रमण, प्रशासन ने भांजी लाठियां…

इसे भी पढ़ें : पलामू जाकर NCB ने बड़े नेटवर्क का किया खुलासा…

इसे भी पढ़ें : जुआरियों से “नाल” उठाने वाला गैंग धराया, उगले कई राज…

इसे भी पढ़ें : रतनपुर के पास सड़क दुर्घटना में दो की मौ’त, कई जख्मी…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बेलगाम हो गये हैं कुछ अधिकारी, पंकज मिश्र ने CM को भेजा पत्र…

Ranchi : जयप्रकाश जनता दल के राष्ट्रीय सचिव पंकज...

JBVNL के दो बड़े अधिकारी सस्पेंड… जानें क्यों

Ranchi : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने...

जरियागढ़ थाना का घेराव, गांववाले बोले, निर्दोष को फंसाया गया…

Khunti : खूंटी के जरियागढ़ थाना क्षेत्र के लापा...

रांची एयरपोर्ट की सुरक्षा पर सख्त पहरा…

Ranchi : राजधानी रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे...

गुपचुप बेचने वाली महिला की ह’त्या का खुलासा, क्यों मा’री गई… जानें

Ranchi : रांची के तुपुदाना ओपी क्षेत्र के दसमाइल-तुंजू...