JAMTARA : पश्चिम बंगाल की कोलकाता पुलिस के डिटेक्टिव डिपार्टमेंट ने जामताड़ा में छापा मारकर 4 साइबर अपराधियों को दबोच लिया है। टीम ने मिहिजाम पुलिस की मदद से मिहिजाम से एक तथा जामताड़ा से 3 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। चारों आरोपियों को जामताड़ा SDJM की अदालत से पेश कर पुलिस 3 दिनों के ट्रांजिट रिमांड पर कोलकाता ले गई।
एक साल से पुलिस को दे रहे थे चकमा
पकड़े गए आरोपियों में मिहिजाम पोखरतल्ला निवासी 46 वर्षीय मनोज कुमार दास, जामताड़ा निवासी उत्तम दास, सखी चन्द्र दास, रामु दास शामिल हैं। इनके खिलाफ कोलकाता के बोउबाजर थाना में पिछले वर्ष 75 हजार रुपये की ठगी करने के आरोप है। इसके खिलाफ कांड संख्या 290/21, भादवि की धारा 120बी, 419, 420, 467, 468, 471 दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। यह सभी आरोपी एक वर्ष से पुलिस को चकमा दे रहे थे।
Read More : 2 मिनट वाली मैगी हुई महंगी, चाय की चुस्की के लिए भी चुकानी पड़ेगी ज्यादा कीमत
Read More : टेस्ट सीरीज जीत के साथ भारत ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड, जानें…
Read More : इस सप्ताह 4 दिन बंद रहेंगे बैंक, निपटा लें समय से काम, वरना…
Read More : तालाब में मिली एक शख्स डेड बॉडी, दो दिनों से था लापता
Read More : रामगढ़ में फिर हुआ भीषण हादसा, कंटेनर-बस की टक्कर के बाद










