spot_img
spot_img
spot_img

अंपायर के गलत फैसले से तमतमा गए कोहली, कर दिया ये…देखें वीडियो…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

kohramlive desk : भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुंबई टेस्ट का 03 दिसंबर को पहला दिन है। बेहतर शुरुआत के बाद भारत की पहली पारी लड़खड़ा गई। उसने 80 रनों के स्कोर पर अपने तीन विकेट खो दिए। ब्रेक के बाद वापसी कर रहे कप्तान विराट कोहली भी खास नहीं कर सके और बगैर खाता खोले पवेलियन लौट गए।

एजाज पटेल की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हुए कोहली

विराट कोहली को आउट देने के निर्णय को लेकर सवाल खड़े हो गए। खुद विराट कोहली भी तीसरे अंपायर के निर्णय से हैरान रह गए। यह पूरा वाकया भारतीय पारी के 30वें ओवर में ओवर में हुआ। एजाज पटेल की गेंद पर फ्रंट पैड पर टकराई और न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों के अपील करने के बाद मैदानी अंपायर अनिल चौधरी ने उन्हें आउट करार दिया। अंपायर अनिल चौधरी के उंगली उठाए जाने के तुरंत बाद कोहली ने डीआरएस का प्रयोग किया। रिप्ले से पता चला कि गेंद ने कोहली के बल्ले का किनारा लिया था, लेकिन यह पता लगाना मुश्किल था कि गेंद पैड से टकराने से पहले बल्ले से लगी या दोनों चीजें एक समय पर हुईं। तीसरे अंपायर वीरेंद्र शर्मा ने मैदानी अंपायर के फैसले के साथ जाना उचित समझा और उन्हें आउट करार दिया।

इस तरह पटका बल्‍ला

थर्ड अंपायर की ओर से आउट देते ही कोहली ऑन-फील्ड अंपायर नितिन मेनन के पास गए। दोनों ने काफी देर तक बात की, जिसके बाद कोहली भारी कदमों से पवेलियन की ओर चल दिए। पवेलियन लौटते समय कोहली काफी गुस्से में दिखाई दिए और उन्होंने बांउड्री लाइन पर अपना बल्ला भी जोर से पटका। चेंज रूम में लौटने के दौरान भी कैमरे की नजरें कोहली की ओर थीं, जो अभी भी समझ नहीं पा रहे थे कि क्या हुआ था। भारतीय कप्तान ने टीवी स्क्रीन पर अपने आउट होने के रिप्ले को देखकर काफी हैरान एवं परेशान दिखाई दिए।

इसे भी पढ़ें : बड़का ब्राउन शुगर तस्‍कर गांधी धराया, पुलिस को बताया- कैसे कराता था डिलीवरी

इसे भी पढ़ें : महिलाओं के लिए FACEBOOK ने लॉन्च किए खास फीचर्स, जानें

इसे भी पढ़ें : OMICRON VARIANTS : विदेशयात्रा से लौटे 12 कोरोना संक्रमित LNJP अस्पताल में भर्ती

इसे भी पढ़ें : Omicron Variants : दक्षिण अफ्रीका से लौटे एक ही परिवार के 4 लोग पॉजिटिव

इसे भी पढ़ें : प्रॉपर्टी डीलर रामकुमार राय को घर के बाहर गोलियों से भूना…

इसे भी पढ़ें : HOME GUARD के 30,000 पदों पर होगी भर्ती, ये कैंडिडेट्स कर सकते हैं आवेदन

इसे भी पढ़ें : बिजली विभाग में निकली बंपर VACANCY, जल्द करें आवेदन…

इसे भी पढ़ें : CYCLONE ‘JAWAD’ को लेकर 27 ट्रेनें रद्द, रांची से भी 5 कैंसल

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

मैदान पर भड़के वैभव सूर्यवंशी, श्रीलंकाई खिलाड़ियों से हुई तीखी नोकझोंक…

Kohramlive : दांबुला में खेले गये भारत-ए और श्रीलंका-ए...

इसी महीने दूल्हा बनेंगे ये दिग्गज क्रिकेटर, दुल्हनिया कौन… जानें

Bihar : भारतीय टीम का भरोसेमंद तेज गेंदबाज आकाशदीप...

फ्लाइट में बिगड़ी तबीयत, दिग्गज कोच का निधन…

Kohramlive : भारतीय निशानेबाजी जगत के लिए शुक्रवार का...