spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Koderma : चलती ट्रेन ने छीनी जिंदगी, जुड़वां बच्चों से बिछड़ गई मुस्कान…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Koderma : कोडरमा(Koderma) रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार की शाम एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। 24 साल की मुस्कान मसी, अपने परिवार के साथ सफर कर रही थीं। वह सियालदह–जलियांवाला बाग एक्सप्रेस (12379) के बी-3 कोच में थीं। ट्रेन जैसे ही प्लेटफॉर्म नंबर 4 पर रुकी, वह कुछ सामान लेने नीचे उतरीं, लेकिन ट्रेन ने अचानक रफ्तार पकड़ ली। बच्चों तक पहुंचने की बेचैनी में उन्होंने चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश की और एक छोटी सी चूक ने सबकुछ खत्म कर दिया। चलती ट्रेन में चढ़ते वक्त उसका बैलेंस बिगड़ा और मुस्कान दो डिब्बों के बीच जा गिरी। पटरी पर गिरते ही ट्रेन की चपेट में आ गई। मौके पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई।

इसे भी पढ़ें : CM आवास में खाकी के नये चेहरों से रूबरू हुये हेमंत सोरेन…

इसे भी पढ़ें : बरही में बैंक डकैती की वारदात पर क्या बोल गये SP… देखें वीडियो

मासूम बच्चों को Koderma RPF ने संभाला

हादसे के बाद RPF तुरंत मौके पर पहुंची। मुस्कान के 2-3 महीने के जुड़वां बच्चों को सुरक्षित सरंक्षण में लिया गया, वहीं, साथ में मौजूद उनकी भतीजी को भी संभाला गया। परिजनों को सूचना दी गई। इस दर्दनाक हादसे के बाद करीब 30 मिनट तक स्टेशन पर हड़कंप मचा रहा, कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ। यात्रियों में डर और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। रेलवे प्रशासन ने एक बार फिर चेताया कि “चलती ट्रेन में चढ़ना या उतरना बेहद खतरनाक है, कुछ सेकंड की जल्दबाजी पूरी जिंदगी छीन सकती है।”

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

राम मंदिर चढ़ावा मामले में SIT की जांच तेज, सनसनीखेज खुलासा…

Kohramlive :  रामनगरी अयोध्या एक बार फिर राष्ट्रीय चर्चा...

दोस्त की बीवी को पटाया और फिर 2 करोड़ की लालच में…

Kohramlive : कभी-कभी अपराध की कहानी किसी फिल्मी पटकथा...

रांची के 21 केंद्रों पर होगी NEET री-एग्जाम, निषेधाज्ञा लागू…

Ranchi :  राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित NEET...

इस बैंक के क्रेडिट कार्ड हुये महंगे, नये नियम… जानें

Kohramlive : अगर आपके बटुये में इंडसइंड बैंक का...