Ranchi : झारखंड के CM हेमंत सोरेन से आज पुलिस सेवा में नव पदस्थापित अधिकारियों ने शिष्टाचार मुलाकात की। मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में हुई इस मुलाकात में नये पदभार संभालने वाले अधिकारियों ने CM से मिलकर अपनी भूमिका और दायित्वों की शुरुआत का संकेत दिया। यह मुलाकात आने वाले समय में कानून-व्यवस्था की दिशा तय करने वाली एक अहम कड़ी भी मानी जा रही है। इस खास मौके पर JAP के IG सुनील भास्कर, जमशेदपुर के SSP पीयूष पांडेय, हजारीबाग के SP अमन कुमार एवं सरायकेला-खरसांवा की SP निधि द्विवेदी शामिल थी।












