spot_img

बरही में बैंक डकैती की वारदात पर क्या बोल गये SP… देखें वीडियो

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Hazaribagh, Barhi(Sunil Sahu) : हजारीबाग के बरही में शहर के बीचों-बीच स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र की शाखा में धावा बोल वहां से 3 किलो सोना और पांच लाख कैश बटोरकर भाग निकलने वाले बैंक डकैतों को खोज निकालने के लिये पुलिस की कई टीम लगातार काम कर रही है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने पूरे इलाके को दहला दिया। खबर है कि चार-पांच नकाबपोश अपराधी जैसे ही बैंक का दरवाजा खुला, वे अंदर घुसे और देखते ही देखते माहौल बदल गया। कर्मचारियों को मारा-पीटा गया। कुछ के मोबाइल छीन लिये गये। डर का ऐसा साया डाला गया कि कोई आवाज तक नहीं निकाल सका। हथियार के दम पर अपराधियों ने बैंक के लॉकर खुलवाये और करीब 2 करोड़ रुपये का सोना और 5 लाख रुपये नकद समेट लिया। ये सब कुछ तेजी से हुआ, जैसे पेशेवर बैंक डकैत हो। वारदात के बाद अपराधियों ने बैंक को बाहर से बंद कर दिया। कुछ देर तक किसी को भनक तक नहीं लगी कि अंदर क्या तूफान गुजर चुका है। हैरानी की बात यह है कि यह बैंक शाखा महज 7-8 महीने पहले ही शुरू हुई थी। घटना के बाद पुलिस हरकत में आई पुलिस चौपारण से लेकर बिहार-झारखंड सीमा के चोरदाहा पिकेट तक सघन वाहन चेकिंग अभियान चला रही है। जिले की सीमाएं सील कर दी गई हैं और हर संदिग्ध पर नजर रखी जा रही है। सुनें क्या बोले हजारीबाग पुलिस कप्तान अमन कुमार….

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बिहार कैबिनेट में 31 बस स्टैंड, 5 केंद्रीय विद्यालय समेत कई बड़े फैसले…

Patna : CM सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में हुई...

राजधानी को मोदी कैबिनेट की बड़ी सौगात… जानें

Kohramlive : केंद्र सरकार ने दिल्ली के लिए बड़े...

ईशान किशन का बड़ा धमाका…

Kohramlive : भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने ICC...

पहले ही दिन सोना-चांदी हुआ धड़ाम…

Kohramlive : जुलाई की शुरुआत के साथ ही सर्राफा...

CBI का बड़ा एक्शन, IPS दीपक गहलावत अरेस्ट

Kohramlive : CBI ने हरियाणा कैडर के 2012 बैच...