spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

जानें किस देश में मिलता है सबसे सस्ता सोना

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohram live desk: भारत सहित कई देशों की तुलना में यहां सोने की कीमत 15 फीसदी तक कम है. दुबई स्थित Deira सिटी सेंटर में दुनिया भर से लोग सोना खरीदने पहुंचते हैं. यहां दुनिया का सबसे सस्ता सोना मिलता है.

दुबई में सोने की खरीद पर खास तोर पर सोने की ईंट या बिस्कुट की खरीद पर किसी भी तरह की इम्पोर्ट ड्यूटी नहीं लगाई जाती है. ऐसे में दुबई में सोने के कारोबारी दुनिया के किसी भी देश से टैक्स फ्री सोना मंगाते हैं और उससे ज्वैलरी तैयार करते हैं. यहां ज्वैलरी पर भी मामूली टैक्स लगाया जाता है.  


दुनिया के विभिन्न देशों से दुबई घूमने आने वाले पर्यटक यहां से सोने की ज्वैलरी खरीदना काफी पसंद करते हैं. यहां ज्वैलर्स भी इम्पोर्ट ड्यूटी में मिली छूट का फायदा ग्राहकों को कम दाम में ज्वैलरी बेच कर पहुंचाते हैं.

दुबई में सोने की गुणवत्ता का भी खास ख्याल रखा जाता है. दुबई गोल्ड एंड ज्वैलरी ग्रुप के चेयरमैन तौहिद अब्दुल्ला के मुताबिक दुबई में सोने की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान रखा जाता है. वहीं यहां सोने की खुदरा कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार की कीमत के आधार पर तय होती है. इस काम में काफी पारदर्शिता रखी जाती है.


दुबई में कुल 804 ज्वैलरी स्टोर रजिस्टर हैं. दुबई नगर निगम ने 09 इंस्पैक्टरों की नियुक्ति की हुई है इनमें से 04 का काम सिर्फ सोने की गुणवत्ता की जांच करना है. ये इंस्पेक्टर्स आए दिन नियमित तौर पर ज्वैलर्स के सोने की गुणवत्ता की जांच करते हैं.

(Image Source: GK Course)

इसे भी पढ़ें :#RareBlackDiamondApple शहद से भी मीठा काले रंग का सेब,500 रुपये में मिलता है सिर्फ एक

इसे भी पढ़ें : #WorldSmallestComputer :चावल के दाने से भी छोटा है ये कंप्युटर

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

जानवरों से लेकर नेताओं तक की मिमिक्री करता है यह बच्चा…

Zara Hatke: बिहार की मिट्टी में प्रतिभाओं की कभी...

Mahavir Jayanti 2026: खास है कल का दिन… जानें क्यों

Kohramlive : हर साल चैत्र माह के शुक्ल पक्ष...

Carrot sculpture artist girl : दांतों से गाजर तराशकर ये लड़की बनाती हैं मूर्तियां, दुनिया हैरान…

दुनिया में हुनर की कमी नहीं, लेकिन कभी-कभी कोई ऐसा टैलेंट सामने आता है जो लोगों को सचमुच चौंका देता है। सोचिये, एक साधारण सी Carrot, जिसे हम रोजमर्रा की सब्जी समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, वही किसी के हाथों नहीं बल्कि दांतों से तराशकर कला की अनोखी मिसाल बन जाये!

जरा हटकेः 6000 साल बाद ‘जिंदा’ मिला रहस्यमयी जीव! दुनिया हैरान…

Kohramlive : कभी-कभी प्रकृति ऐसे रहस्य खोल देती है,...

‘खूनी बारिश’ की चेतावनी, वैज्ञानिकों ने बताया सच…

Kohramlive : कभी-कभी प्रकृति ऐसे रंग दिखाती है कि...