spot_img

माफिया का खासमखास शूटर बल्ली का क्या हुआ हाल… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

UP : माफिया डॉन अतीक अहमद के खासमखास शूटर सुधांशु त्रिवेदी उर्फ बल्ली पंडित को अरेस्ट कर लिया। इल्जाम है कि बल्ली पंडित एक बालू ठेकेदार श्याम पाल को हथियार भिड़ा कर उससे बतौर रंगदारी 20 हजार रुपये मांग रहा था। उसने 20 हजार रुपये टान भी लिये। इस बात की शिकायत मिलने पर पुलिस ने ताबड़तोड़ रेड कर उसे चकिया से अरेस्ट कर लिया। उसके पास से 10 जिंदा बम भी मिले। ठेकेदार श्याम पाल करेली के नयापूरा का रहनेवाला है। इल्जाम है कि बीते 22 मार्च की रात 8 बजे के करीब चौफटका पुल के नजदीक दो बदमाशों ने ठेकेदार को घेर लिया। उनमें से एक ने खुद को अतीक का शूटर बल्ली पंडित बताया। ठेकेदार से कहा गया कि धंधा करना है तो दो लाख रुपये देना पड़ेगा। यह कहते हुये उसके सीने में पिस्टल सटा दी। डर से उसने 20 हजार रुपये दे दिये। खुल्दाबाद थाने में केस दर्ज किया गया। गिरफ्तार शूटर बल्ली पंडित धूमनगंज के नीवा का रहने वाला है। यूपी के बहुचर्चित उमेश पाल हत्याकांड में उसका नाम उछला था। शाइस्ता परवीन के साथ उसका एक फोटो वायरल हुआ था। हालांकि बल्ली पंडित की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस ने अबतक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

इसे भी पढ़ें :पंजाब में AAP को लगा बड़ा झटका…

इसे भी पढ़ें :बिहार में BJP के स्टार प्रचारकों में झारखंड से चुने गये यह नेता…

इसे भी पढ़ें :झारखंड में अभी और बढ़ेगा पारा, इस दिन बारिश…

इसे भी पढ़ें :पारिवारिक कलह बन गया काल…

इसे भी पढ़ें :6 नक्सली ढेर, भारी मात्रा में तबाही का सामान बरामद… जानें कहां

इसे भी पढ़ें :रिम्स से भागे कैदी ने खोला खतरनाक राज… जानें

इसे भी पढ़ें :इस रोज बिगड़ सकता है मौसम का मिजाज… जानें

इसे भी पढ़ें :दादी के बोल सुन दरक गया सबका कलेजा…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

जमीन रजिस्ट्री होगी पूरी तरह डिजिटल, मोबाइल पर मिलेगा रजिस्ट्री डीड का PDF…

Patna : जमीन खरीदने-बेचने वालों के लिये बिहार सरकार...

पुलिस ने पलट दी बाजी, जंगल में मिला चोरी का ट्रैक्टर…

Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव थाना क्षेत्र से चोरी...

चेकपोस्ट पर भोर की खामोशी चीर गई गोलियों की ठांय-ठांय…

Ramgarh : रामगढ़ के गिद्दी थाना क्षेत्र के सिरका...

उजड़े परिवार के आंसू पोंछने इस पुलिस इंस्पेक्टर ने बढ़ाया हाथ…

Ramgarh(Prince Verma) : जिंदगी कभी-कभी ऐसा इम्तिहान लेती है...

DC का बड़ा एक्शन, सभी को किया सेवामुक्त…

Garhwa : गढ़वा के खरौंधी के कस्तूरबा गांधी आवासीय...