spot_img

महाशिवरात्रि पर जानें चार पहर की पूजा का मुहूर्त, जानिए पूजन विधि

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

kohramlive desk : शिवरात्रि हिन्दू परंपरा का महा पर्व है, इसलिए इसे महाशिवरात्रि कहते हैं। इस साल मंगलवार यानी पहली मार्च को यह पर्व है।  माना जाता है कि इस दिन भगवान शिव का का जन्‍म हुआ था। इसके अलावा शिवजी का विवाह भी इस दिन ही माना जाता है। महाशिवरात्रि पर व्रत और चार पहर की पूजा का बड़ा महत्व है।  जानें चार पहर की पूजा का मुहूर्त और पूजन विधि।

चारों पहर की पूजा से  पूरी होती हैं मनोकामनाएं

 महाशिवरात्रि पर भगवान शिव की चार पहर की पूजा का विधान है। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन शिवजी को चारों पहर पूजने से सारी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। महाशिवरात्रि पर पहले पहर की पूजा मंगलवार को  शाम 6.21 से 9.27 तक होगी। फिर रात को 9.27 से 12.33 तक दूसरे पहर की पूजा होगी। इसके बाद बुधवार को रात 12.33 से 3.39 तक तीसरे पहर की पूजा होगा। अंत में रात 3.39 से सुबह 6.45 तक चौथे पहर का पूजन होगा।

चारो पहर में  इस तरह से करें पूजा

जानकार पंडित बताते हैं कि महाशिवरात्रि पर अगर चार पहर पूजन करते हैं तो पहले पहर में दूध, दूसरे में दही, तीसरे में घी और चौथे में शहद से पूजन करें। हर पहर में जल का प्रयोग जरूर करना चाहिए। महाशिवरात्रि पर तमाम समस्याओं से मुक्ति पाने के प्रयोग भी होते हैं। इस दिन सूर्य को अर्घ्य दें और शिवजी को जल अर्पित करें। इसके बाद पंचोपचार पूजन करके शिव जी के मंत्रों का जाप करें। रात्रि में शिव मंत्रों के अलावा रुद्राष्टक या शिव स्तुति का पाठ भी  किया जा सकता है।

मध्‍य रात्रि की पूजा विशेष फलदायी

शिवरात्रि पर मध्य रात्रि की पूजा विशेष फलदायी मानी जाती है। इसके लिए भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करें। उनके समक्ष घी का एक दीपक जलाएं। इसके बाद उन्हें पुष्प अर्पित करें, फिर भोग लगाएं। तब मंत्रों का जप करें। मंत्र जप के बाद अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति की प्रार्थना करें। भगवान शिव औघड़दानी भी कहे जाते हैं। आपकी मनोकामनाएं जरूर पूरी करेंगे।

इसे भी पढ़ें : OK तो सब बोलते हैं, जानें इसका फुलफॉर्म और इससे जुड़े रोचक फैक्ट्स

इसे भी पढ़ें : सीएम नीतीश का बड़ा फैसला, शराब पीने पर अब नहीं होगी जेल, मगर करना होगा ये काम…

इसे भी पढ़ें : BREAKING : कल से 2 रुपये प्रति लीटर महंगा बिकेगा अमूल दूध

इसे भी पढ़ें : IRCTC दे रहा है शानदार ऑफर, महज 1 हजार रुपये रोज में करें तीर्थस्थलों की यात्रा!

इसे भी पढ़ें : चूड़ियां-मांग टीके में छाया इस एक्ट्रेस का ट्रेडिशनल लुक, जीता बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड

इसे भी पढ़ें : जीत के साथ भारत ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड, जानें…

इसे भी पढ़ें : क्या है लक रेजीडेंसी के इस कमरे का राज…

इसे भी पढ़ें : जीत के साथ भारत ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड, जानें…

इसे भी पढ़ें : लौटने वाले दिन ही दहला यूक्रेन और फंस गया पलामू का आयुष राज, देखें EXCLUSIVE Video

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

निर्जला एकादशी का व्रत 25 जून को, भगवान विष्णु की कृपा से मिलती है…

Kohramlive : सनातन परंपरा में एकादशी तिथि का विशेष...

प्रेमानंद महाराज बोले, सुबह की ये 5 आदतें बदल सकती हैं आपकी किस्मत!

Kohramlive : भागदौड़ भरी जिंदगी, बढ़ता तनाव और सफलता...

90 साल की उम्र में दी परीक्षा, लिखी हौसले की नई इबारत…

Bihar : कहते हैं, सीखने की कोई उम्र नहीं...