spot_img

हेमंत कैबिनेट के 10 अहम फैसले… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : राज्य के अल्पसंख्यक स्कूल, मदरसे और संस्कृत विद्यालयों में कक्षा 9वीं और 10वीं के छात्रों को अब नि:शुल्क किताबें और कॉपियां मिलेंगी। अब पढ़ाई नहीं रुकेगी, हौसले और सपनों को मिलेगी रफ्तार। वहीं, सरकारी स्कूलों में अब पढ़ाई और भी तेज होगी। विज्ञान और प्रतियोगी मैगजीन की सौगात मिलेगी। अब 9वीं से 12वीं तक के छात्र पढ़ेंगे Science Magazine, और 11वीं-12वीं के छात्रों को Competitive Magazines भी मिलेंगी। बच्चों का मन अब किताबों में नहीं, सपनों में खोयेगा, डॉक्टर, इंजीनियर बनने का रास्ता अब गांव-गांव पहुंचेगा। राज्य को मिलेगा पहला जल संसाधन आयोग, पानी अब सिर्फ बहकर नहीं जायेगा, राज्य को समृद्ध बनायेगा। अब झारखंड के रिवर बेसिन होंगे डिजाइन में, पानी का हर कतरा होगा उपयोग में, सिंचाई, जल प्रबंधन और विकास के लिये बनेगा State Water Resources Commission। अब नदियां सिर्फ बहेंगी नहीं, राज्य का भाग्य भी बदलेंगी। रांची के दो कर्मियों का तबादला सचिवालय सेवा में किया गया, उनकी मेहनत को सम्मान मिला। राजीव रंजन चौबे और अफजल हसनैन हक्की का प्रमोशन कर उन्हें अब सचिवालय सेवा में भेजा गया। मतलब, जो झुके नहीं, उन्हें मंजिल ने झुककर सलाम किया।‘ Jharkhand Manpower Procurement Manual – 2025’ को हरी झंडी दे दी गई। अब आउटसोर्सिंग से जुड़ी नियुक्तियां पारदर्शी होंगी, व्यवस्थित और जवाबदेह। कागजी प्रक्रिया से निकलेगा सिस्टम का सच। वहीं, झारखंड के नये जिला जज विकेश होंगे। सीधी नियुक्ति से शामिल न्यायपालिका को नई ताकत, झारखंड उच्च न्यायालय की अनुशंसा पर मिली स्वीकृति। ईटखोरी CHC भवन घोटाले की राशि वापस और दोबारा निर्माण की हरी झंडी मिली। गबन की गई राशि ₹22,07,722 की वसूली के बाद फिर से चतरा को एक नया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिलेगा ।

CAG रिपोर्ट अब विधानसभा में पेश होगी – वित्तीय पारदर्शिता को मिलेगी आवाज। 2025 और 2024 की CAG रिपोर्टें झारखंड विधानसभा के आगामी सत्र में होंगी प्रस्तुत। जनता को मिलेगा जवाब, आंकड़े बोलेंगे हक की भाषा।सेवानिवृत्त राम विलास सिंह को मिला न्याय, ACP/MACP लाभ स्वीकृत की मंजूरी दी गई। WPS No. 3329/2022 में अदालत के निर्देश पर सेवा को नियमित मानते हुये लाभ दिया गया। बूढ़े हाथों को मिला न्याय का सहारा, सम्मान का सुकून।

इसे भी पढ़ें : इंग्लैंड दौरे के लिए अंडर-19 टीम का हुआ ऐलान, ये IPL स्टार बने कप्तान

इसे भी पढ़ें : आदिवासी हितों की नई पटकथा तैयार, CM हेमंत सोरेन ये बोल गये… जानें

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

दनुआ घाटी फिर बनी मौ’त की घाटी…

Chouparan : राष्ट्रीय राजमार्ग-19 की दनुआ घाटी एक बार...

अपराधियों पर सख्ती, जनता के बीच भरोसा, SP ने थानेदार को किया सम्मानित…

Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव के थानेदार दीपक कुमार...

प्राइवेट स्कूलों को 30 जून तक वेबसाइट पर खोलने होंगे सभी राज…

Bihar : अब निजी स्कूलों की मनमानी पर लगाम...

अचानक अस्पताल पहुंचे DC, ड्यूटी से गायब डॉक्टर का वेतन रोका…

Garhwa : गढ़वा के DC पशुपति नाथ मिश्रा जिले...