Kohramlive : IPL 2023 के 16वें सीजन में KKR को नया कैप्टन मिला है। श्रेयस अय्यर को चोट लगने की वजह से वे इस सीजन का हिस्सा नहीं होंगे। कोलकाता नाइट राइडर्स ने नए कप्तान का ऐलान कर दिया है। अय्यर की जगह नितीश राणा इस बार KKR की कमान संभालेंगे। नितीश राणा 2018 से ही KKR के साथ जुड़े हुए हैं। यह पहला मौका होगा जब राणा IPL में किसी टीम की अगुवाई करते हुए नज़र आएंगे। IPL में बतौर बल्लेबाज राणा का रिकॉर्ड काफी बेहतर रहा है। अभी तक राणा के रिकॉर्ड की बात करें तो उन्होंने 91 मैचों में करीब 28 के औसत से 2181 रन बनाए हैं। उन्होंने IPL में 15 अर्धशतक भी लगाए हैं।
बीते साल KKR ने अय्यर को बतौर कप्तान टीम के साथ जोड़ा था। लेकिन बीते एक साल में अय्यर को कमर के दर्द की समस्या से जूझना पड़ रहा है। हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई टेस्ट सीरीज में अय्यर के कमर का दर्द फिर से उभर आया। बताया जा रहा है कि उन्हें मैदान पर वापसी करने में 6 महीने से अधिक का वक्त लग सकता है।
इसे भी पढ़ें : पलामू का मोस्ट वांटेड बैजनाथ यादव धराया, टॉप कमांडर के लिए वसूलता था लेवी
इसे भी पढ़ें :हेमंत सरकार का ऐलान, मनरेगा मजदूरों को मिलेगा अब ज्यादा पैसा
इसे भी पढ़ें :होनहार स्टूडेंट्स को सीएम हेमंत ने नवाजा, क्या बोल गये… देखें
इसे भी पढ़ें :नैनी जेल पहुंचा माफिया अतीक अहमद…
इसे भी पढ़ें :राहुल गांधी को एक और झटका, अब खाली करना होगा सरकारी आवास
इसे भी पढ़ें :Jharkhand Cabinet @ 27.03.2023 : किन-किन 44 एजेंडो पर लगी मुहर… जानें यहां
इसे भी पढ़ें : 1001 लोगों ने किया तीर्थ दर्शन, सीएम हेमंत से की यह अपील
इसे भी पढ़ें : हेमंत सरकार का ऐलान, मनरेगा मजदूरों को मिलेगा अब ज्यादा पैसा








