UP : यूपी के चर्चित उमेश पाल मर्डर केस में संदेही गुनहगार गैंगस्टर अतीक अहमद कड़े पहरे में 1300 किलोमीटर का सफर 25 घंटे में पूरा करके आज शाम साढ़े 5 बजे नैनी जेल पहुंचाया गया। वहां पहुंचने से पहले सुरक्षा के तगड़े इंतजाम कर लिए गए थे। अतीक के साथ उनके परिवार की गाड़ियां भी प्रयागराज पहुंच चुकी हैं।
यहां याद दिला दें कि बीते कल अतीक अहमद को कड़े पहरे में गुजरात से यूपी लाने के लिए STF रवाना हुई थी। गुजरात के अहमदाबाद साबरमती जेल में बंद अतीक अहमद को कल शाम 5 बजकर 49 मिनट पर जेल से बाहर लाया गया था। STF ने उसे वैन में बैठाया और प्रयागराज के लिए रवाना हो गया। तब सुरक्षा के लिहाज से आने जाने के रूट का खुलासा नहीं किया गया था। गैंगस्टर अतीक अहमद को रिमांड पर लेने के लिए STF ने प्रयागराज कोर्ट में अर्जी दी थी। इल्जाम है कि अतीक ने 2006 में उमेश पाल का अगवा कर लिया था। साल 2007 में उमेश ने माफिया अतीक अहमह और उसके भाई अशरफ के खिलाफ किडनैपिंग का केस दर्ज कराया था। इसी केस में प्रयागराज की MP/MLA कोर्ट 28 मार्च को फैसला सुना सकती है। इसी केस में अतीक को कोर्ट में पेश करने के लिए यूपी STF उसे प्रयागराज ले जा रही है।
इसे भी पढ़ें : 1001 लोगों ने किया तीर्थ दर्शन, सीएम हेमंत से की यह अपील
इसे भी पढ़ें : हेमंत सरकार का ऐलान, मनरेगा मजदूरों को मिलेगा अब ज्यादा पैसा








