हैदराबाद: हैदराबाद में 27 साल की एक महिला के मर्डर का मामला सामने आया है। एक शख्स ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर उसकी लाश को सूटकेस में रखकर एसवीआरआर सरकारी अस्तपाल के कंपाउंड में फेंक दिया। इसके बाद लाश की पहचान छुपाने के लिए सूटकेस पर पेट्रोल डालकर आग भी लगा दी। शव पूरी तरह से जल चुका है। इसकी पहचान करना बेहद मुश्किल था।

Read More :वैज्ञानिकों ने खोजा कोरोना जांच का नया तरीका, गरारा से तीन घंटे में पता चलेगा रिपोर्ट
पुलिस ने कैब ड्राइवर को हिरासत में लिया
जले हुए शव मिलने से अस्पताल में हड़कंप मच गया और तुरंत ही इस मामले की सूचना पुलिस को दी गई। जांच के दौरान पुलिस ने अस्पताल में लगे तमाम सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया। पुलिस ने देखा कि एक शख्स जिसकी गोदी में छोटी बच्ची है और वो दूसरे हाथ से बड़ा सा सूटकेस खींच रहा है। हत्या करने के बाद आरोपी ने शव को सूटकेस में रखा और एक कैब से एसवीआरआर सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचा। अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि आरोपी के गोद में छोटी बच्ची है और दूसरे हाथ से वो सूटकेस को खींच रहा है, जिसमें लाश है। इस फुटेज के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और कैब ड्राइवर को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

Read More :बिहार से धराया कुख्यात नक्सली गणेश प्रसाद, सिमडेगा पुलिस ने ऐसे दबोचा
18 माह की है बेटी
जांच में पुलिस को पता चला कि मृतक महिला की शादी साल 2019 में श्रीकांत नाम के शख्स के साथ हुई थी और दोनों की 18 माह की एक बेटी भी है। शादी के बाद दोनों तिरुपति में आकर रहने लगे थे और कोरोना काल में मृतक महिला के पति श्रीकांत की नौकरी चली गई थी। जिसकी वजह से डिप्रेशन में आ गया था और उसे नशे की लत लग गई थी। इस वजह से पति पत्नी में अक्सर झगड़े होने लगे। 22 जून की रात पति पत्नी में किसी बात को लेकर फिर से झगड़ा हुआ और श्रीकांत ने गुस्से में अपनी की हत्या कर दी। इसके बाद शव को ठिकाने लागने के लिए कैब को बुलाया और एसवीआरआर सरकारी अस्पताल में कंपाउंड में डंप कर दिया। कुछ देर बाद उसने सूटकेस में पेट्रोल डालकर आग लगा दी।

Read More :सीटू साहू के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार, सागर मर्डर केस का है आरोपी






