spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

बरियातू से किडनैप शख्स बांका में मिला, 2 करोड़ मांगी गई थी फिरौती, जानें क्यों…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर करीब 2 करोड़ रुपये गटक गये। करीब दो साल बाद भी जब नौकरी नहीं लगी और पैसे वापस नहीं मिले तो रांची से एक शख्स का किडनौपिंग कर लिया गया। इस बात का खुलासा तब हुआ जब अपहृत राहुल कुमार वर्मा को सही-सलामत बिहार के बांका से मुक्त करा लिया गया। राहुल का किडनैपिंग राजधानी रांची के बरियातू थाना क्षेत्र से तीन दिन पहले किया गया था। तब बरियातू पुलिस को कुछ लोगों ने यह बताया भी था कि मालाबार कॉम्पलेक्स के पास एक काले रंग की स्कॉर्पियो से राहुल का अगवा कर लिया गया है। राहुल तब एक दुकान से दवाइयां खरीद रहा था। इस सूचना पर बरियातू पुलिस खामोश रही। अपहृत राहुल के घरवाले रांची पुलिस कप्तान किशोर कौशल से मिले और उन्हें सबकुछ बताया। इसके बाद बरियातू पुलिस एक्टिव मोड में आई। टेक्निकल सेल की मदद से अपहृत राहुल का लोकेशन बांका में मिला। इसके बाद रांची पुलिस कप्तान किशोर कौशल खुद बांका के SP डॉ सत्यप्रकाश से फोन पर बातें कर उनसे सहयोग करने का आग्रह किया।

रांची पुलिस की एक टीम बांका गई। इसके बाद राहुल को सही-सलामत मुक्त करा लिया गया। राहुल का अगवा करने वाले रोहित यादव मौके से फरार हो गया। राहुल के मुक्त हो जाने के बाद यह बातें सामने आई कि रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर उसने बिहार के कई लोगों से पैसे ले रखे थे। दो साल बीत गये, पर उन्हें नौकरी नहीं मिली। लोगों से पैसा लेकर रोहित यादव ही उसे पहुंचाया करता था। बाद में उसने सबके पैसे लौटा देने के लिये दबाव देने लगा। वहीं राहुल ने पैसा लौटाने से मना कर दिया। इसके बाद ही उसका अगवा कर लिया गया। उसके घरवाले से बतौर फिरौती 2 करोड़ रुपये की मांग की जा रही थी। वहीं रुपये नहीं मिलने पर राहुल को जान से मार देने की धमकी दी जा रही थी। रांची पुलिस रोहित को गिरफ्तार करने की कोशिश में जुटी हुई है। रोहित के सारे ठिकाने के बारे में पुलिस को पता चल गया है।

इसे भी पढ़ें : मिड-डे मील खाकर स्टूडेंट्स का हुआ यह हाल, फिर टीचर ने किया यह काम… देखें

इसे भी पढ़ें :केंद्र ने जारी किया सोशल प्रोग्रेस इंडेक्स, इन राज्यों ने मारी बाजी… देखें

इसे भी पढ़ें :₹500 कम होगा LGP सिलिंडर का दाम, जानें कब और कहां

इसे भी पढ़ें : धोनी के नाम पर कमाने वाले धराये… जानें कैसे

इसे भी पढ़ें : बाइक और टेम्पो में जोरदार टक्कर, उड़े परखच्चे… देखें

इसे भी पढ़ें : अद्भुत सा नजारा दिखा गूंज महोत्सव में, गर्वनर बोले- पहली बार देखा…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

राम मंदिर चढ़ावा मामले में SIT की जांच तेज, सनसनीखेज खुलासा…

Kohramlive :  रामनगरी अयोध्या एक बार फिर राष्ट्रीय चर्चा...

दोस्त की बीवी को पटाया और फिर 2 करोड़ की लालच में…

Kohramlive : कभी-कभी अपराध की कहानी किसी फिल्मी पटकथा...

रांची के 21 केंद्रों पर होगी NEET री-एग्जाम, निषेधाज्ञा लागू…

Ranchi :  राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित NEET...

इस बैंक के क्रेडिट कार्ड हुये महंगे, नये नियम… जानें

Kohramlive : अगर आपके बटुये में इंडसइंड बैंक का...