Khunti : झारखंड राज्य ओपन कराटे चैंपियनशिप में खूंटी के खिलाड़ियों ने शानदार, जानदार और लाजवाब जौहर दिखाते हुये अकेले 22 स्वर्ण मेडल हासिल कर जिले का नाम रोशन किया। वहीं 4 रजत और 7 कांस्य पदक भी झटके। यह प्रतियोगिता स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन ऑफ झारखंड द्वारा रांची के खेलगांव में आयोजित किया गया था। कराटेकार शीतल टोपनो, निराली गुड़िया, अंजली कुमारी, निखिल सिंह और आर्यन प्रमाणिक ने दोनों इवेंट में डबल स्वर्ण पदक जीतने में कामयाब रहे। गोल्ड मेडल हासिल करने वालों में एलिसा केरकेट्टा, स्मिता जोजो, मुकेश बोदरा, मुचिराय हस्सा, अंकित धान, प्रिंस लुगुन, चन्दन नाग, समीर भेंगरा, काशीनाथ मानकी, जयेश राज, आकृत सुरीन तथा अयमान असदक शामिल हैं। वहीं आदित्य राम, स्मिता, जोजो, माधुरी बोदरा, सुखराम नाग ने रजत मेडल झटके। इसी तरह सुरभि सिंह, करण यादव, सत्यम ओहदार, सिमरन टोपनो, सोसन बोदरा, संजीव सांगा तथा सुभाष कुमार को कांस्य पदक मिला।
बॉक्स
शीतल टोपनो करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व
खूंटी के जाने माने कराटे खिलाड़ी शीतल टोपनो ताशकंद (उज़्बेकिस्तान) में आयोजित एशियन कराटे चौंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधत्व करेंगे। यह प्रतियोगिता 16 से 20 दिसंबर तक होगा। शीतल टोपनो के इस कामयाबी पर उन्हें एक लाख रुपये का नकद इनाम मिला। स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन ऑफ झारखंड द्वारा आयोजित समारोह में उन्हें यह पुरस्कार महासचिव कृष्ण कुमार सिंह ने दिया। इस अवसर पर संघ के उपाध्यक्ष मानस सिन्हा, शशि पांडेय, रंजीत मेहता, नसीम उद्दीन सहित कई अन्य मौजूद थे। सभी कराटेकार लोयोला हाई स्कूल परिसर में कोच सेंसेई हेजाज असदक से ट्रेनिंग लेते हैं। कराटे खिलाड़ियों की इस बेहतरीन कामयाबी पर लोयोला हाई स्कूल के प्रिंसिपल फादर आइजक खलखो, लोयोला इंग्लिश मीडियम स्कूल के प्रिंसिपल फादर बिपिन तिर्की तथा लोयोला इंटर कॉलेज के प्राचार्य फादर विमल मिंज, संघ के महासचिव हरीश कुमार, उपाध्यक्ष शादाब खान, सचिन कुमार ने उनका हौंसला अफजाई किया। शीतल टोपनो पांच बार नेशनल कराटे चैंपियनशिप पदक हासिल कर चुके हैं।
इसे भी पढ़ें : इस मंत्री के पीए के बेटे की फंदे से लटकी मिली डेड बॉडी
इसे भी पढ़ें : Ayushi Murder Case : झूठी आन में इकलौती बिटिया को किया खामोश… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : Palamu News : नौकरी दिलाने के खेल में हो गया किडनैप, चौंका गई पुलिस… देखें
इसे भी पढ़ें : कमलदेव गिरी को बम से उड़ाने वाला धराया, क्या बोले SP… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : चालान काटना पड़ा महंगा, बीच रोड पर पुलिस का हुआ यह हाल… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : मुठभेड़ में तीन नक्सली ढ़ेर








