कोहराम लाइव डेस्क : KBC Winner का भाग्य चमका, मैगी पैकेट बना खुशी का कारण। “मैं इतनी भाग्यशाली हूं” : KBC Winner IPS मोहिता शर्मा। मैगी के पैकेट में एक पैकेट मसाले का मिलता है, परंतु हाल ही में KBC Winner IPS मोहिता शर्मा को 12 रुपये के मैगी के पैकेट में दो मसाले के पैकेट मिले। मोहिता इस बात को लेकर काफी खुश हैं कि उन्हें मैंगी के साथ दो मसाले के पैकेट मिले हैं। मोहिता ने इस बात की जानकारी ट्वीट करके दी। हर किसी को उम्मीद रहती है कि मैंगी के पैकेट के अंदर अतिरिक्त मसाले का पैकेट निकले, परंतु ये सपना सभी लोगों का साकार नहीं हो पाता है। इस सपने के साकार होने पर मोहिता काफी खुश हैं।
इसे भी पढ़ें :कैसा है जमाना, बर्गर-नूडल्स के साथ कप-प्लेट भी है खाना
KBC Winner मोहिता ने ट्विट में जाहिर की खुशी
आईपीएस अधिकारी मोहिता ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है कि उनको दो पैकेट मसाले के मिले हैं। मोहिता ने ट्विटर पर पोस्ट कर लिखा कि केबीसी में 1 करोड़ जीतने के बाद मैगी में दो पैकेट मसाले के निकले। उन्होंने कभी सोचा नहीं था कि वो इतनी भाग्यशाली होंगी। उन्होंने ये भी लिखा कि आज भगवान काफी दयालु हैं।
इसे भी पढ़ें :अजब-गजब : जानवर भी गिनीज बुक में दर्ज कराते हैं नाम
ट्विटर पर 2 हजार से ज्यादा मिले लाइक्स
मोहिता के ट्वीट को काफी पसंद किया जा रहा है। उन्होंने ये ट्वीट 18 नवंबर को किया था। अब तक मोहिता के पोस्ट को 2 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं और पोस्ट में कई कमेंट्स भी आ चुके हैं। लोग मोहिता को बधाईयां भी दे रहे हैं।
इसे भी पढ़ें :Break-up के दर्द को नजरअंदाज कर खुद से रचाई शादी
सीजन 12 में रही थी Winner
मोहिता ने कौन बनेगा करोड़पति के सीजन 12 में 1 करोड़ रुपये की धनराशि जीती थी। आपको बता दें मोहिता से पहले केबीसी के सीजन 12 में नाजिया नसीम एक करोड़ रुपये जीत चुकी हैं।
इसे भी पढ़ें :चीन में दिखा दो मुंहा सांप, भारत में रेड सैंड बोआ के नाम से है प्रचलित












