spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

अजब-गजब : जानवर भी गिनीज बुक में दर्ज कराते हैं नाम

Date:

spot_img
spot_img
  • दुनिया में मशहूर ऐसी ही एक भेड़ की हुई मौत
  • 41 किलो ऊन देती थी क्रिस नाम की भेड़

कोहराम लाइव डेस्‍क : आपने ऐसे कई रिकॉर्ड्स के बारे में सुना होगा, जिनको बनाने पर तमाम लोगों ने अपना नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज कराया है। गिनीज बुक में अपना नाम दर्ज कराने के मामले में लोग सारी हदें पार कर देते हैं। कई लोगों के लिए तो यह एक जुनून जैसा बन जाता है। मजे की बात यह है कि इस बुक में इंसानों द्वारा बनाए गए कीर्तिमानों के साथ-साथ उन कीर्तिमानों का भी जिक्र होता है, जिसे किसी जानवर ने बनाया हो। आज की कहानी भी ऐसे ही एक जानवर के बारे में है। हम बात कर रहे हैं 41 किलो ऊन देने वाली भेड़ की, जिसका नाम क्रिस था। क्रिस ने 2015 में सबसे ज्यादा ऊन देने का रिकॉर्ड बनाया था और इसीलिए क्रिस का नाम गिनीज बुक में भी दर्ज है। अभी तक क्रिस द्वारा बनाए रिकॉर्ड को कोई और भेड़ तोड़ नहीं पाई है।

इसे भी पढ़ें :Shame : बेटे की चाह में हैवान हो गया पिता, इकलौती बेटी की चढ़ा…

शरीर से निकला ऊन ने ही बनाया रिकॉर्ड

दुख की बात यह है कि ऑस्ट्रेलिया में 41 किलो ऊन देने वाली मशहूर भेड़ क्रिस की मौत हो गई है। क्रिस के शरीर के बालों से 41 किलो ऊन निकाला गया था। अत्यधिक वजन होने के कारण क्रिस की जान को खतरा पैदा हो गया था, जिसके बाद उसके बालों की कटाई की गई थी और इससे निकलने वाले ऊन ने ही वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था। जैसे ही इस घटना की खबर फेसबुक पर शेयर की गई दुनिया भर से लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी।

साउथ वेल्स फर्म ने की मौत की पुष्टि

क्रिस की देखभाल करने वाली संस्था साउथ वेल्स फर्म ने क्रिस की मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि अधिक उम्र होने के कारण क्रिस की मौत हो गई। लिटिल ओक सेंचुरी द्वारा जारी बयान में कहा गया, ‘प्यारा, बुद्धिमान और दोस्ती से भरपूर इस आत्मा की विदाई से हम सब बहुत दुखी हैं।’

इसे भी पढ़ें :न रहम, न करम, सिर्फ भागते हैं “माल” के पीछे

बहुत लोगों ने जाहिर की थी गोद लेने की इच्छा

क्रिस मरीनो प्रजाति का भेड़ थी और इस प्रजाति की भेड़ों की उम्र सामान्‍यत: 10 वर्ष होती है। क्रिस की उम्र भी 10 साल के करीब थी। क्रिस की मौत पर उसका संरक्षण करने वाली संस्था द्वारा जारी बयान में कहा गया कि वह स्टाफ के लिए महज एक भेड़ से बहुत अधिक थी। चार वर्षों से उसकी नियमित देखभाल हो रही थी और हमने कभी नहीं सोचा था कि एक दिन हम उसे खो देंगे। वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के बाद बहुत लोगों ने क्रिस को गोद लेने की इच्छा भी जाहिर की थी।

इसे भी पढ़ें :

तार पर बैठकर भी पक्षियों को क्यों नहीं लगता करंट, जानें…

Kohramlive : आपने अक्सर देखा होगा कि चिड़िया, कबूतर...

अब किराये पर मिलेगा बॉयफ्रेंड, रिश्तों का नया कारोबार…

Kohramlive : बदलती लाइफस्टाइल, भागदौड़ भरी जिंदगी और बढ़ते...

नींद की दहलीज पर पहुंचते ही क्यों लगता है डर का झटका? जानें…

Kohramlive : क्या आपके साथ भी कभी ऐसा हुआ...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

तार पर बैठकर भी पक्षियों को क्यों नहीं लगता करंट, जानें…

Kohramlive : आपने अक्सर देखा होगा कि चिड़िया, कबूतर...

अब किराये पर मिलेगा बॉयफ्रेंड, रिश्तों का नया कारोबार…

Kohramlive : बदलती लाइफस्टाइल, भागदौड़ भरी जिंदगी और बढ़ते...

नींद की दहलीज पर पहुंचते ही क्यों लगता है डर का झटका? जानें…

Kohramlive : क्या आपके साथ भी कभी ऐसा हुआ...