spot_img

चीन में दिखा दो मुंहा सांप, भारत में रेड सैंड बोआ के नाम से है प्रचलित

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

कोहराम लाइव डेस्क : चीन में दिखा दो मुंहा सांप, भारत में रेड सैंड बोआ के नाम से है प्रचलित। चीन में एक व्यक्ति के घर में एक ऐसा सांप निकला जिसे देखकर उसके होश उड़ गए। सांप के एक ही सिरे पर दो मुंह थे। रिपोर्ट के अनुसार चीन के हेबेई प्रांत के एक गांव में रहने वाले किसान सेनझाउ ने बताया कि उन्होंने सांप को सोमवार सुबह अपने घर में देखा था।

बर्तन से ढ़क कर रखा था दो मुंहा सांप को

सेनझाउ ने उस सांप को पकड़कर एक बर्तन में रख लिया। जैसे ही स्थानीय लोगों को सेनझाउ के घर दो मुंह वाले सांप के निकलने की खबर मिली उनके घर में उस सांप को देखने के लिए लोगों का तांता लग गया। कई लोगों ने सांप का वीडियो भी बना लिया, जिसे चीन के सरकारी अखबार पीपल्स डेली ने अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर भी किया है।

इसे भी पढ़ें :Jawa Perak, ‘The Dark Knight’ लोगों की एक पसंदीदा बाइक

भारतीय संस्कृति में सांप का महत्व

भारतीय संस्कृति में सांप को बहुमुखी प्रतिभा के साथ दर्शाया गया है। कोई सांप को जादूई मानकर इनकी पूजा करता है तो कोई सांपों से दूर ही रहना ठीक समझता है। यहां तक की सांपों का वर्णन वेदों और पुराणों में भी पाया जाता है। कई लोग सांपों को आध्यात्म से जोड़कर भी देखते हैं। वहीं कई लोग मानते हैं कि सांपों को दूध पिलाना बड़े पुण्य का काम होता है। आप इनमें से किसी भी श्रेणी में आते हों या न आते हों लेकिन आपने अपने जीवन में कई तरह के सांपों को देखा और इनके बारे में सुना होगा। लेकिन एक ही सिरे पर दो मुंह वाले सांप के बारे में जानकर आपको भी अचंभा होगा।

सांप के इस विडियो को कई लोगो ने किया री-ट्वीट

पीपल्स डेली द्वारा पोस्ट सांप के विडियो को अब तक 28 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। इस वीडियो को 140 लोगों ने रीट्वीट किया है, जबकि 400 से अधिक लोगों ने लाइक किया है। कुछ यूजर्स ने तो इस दुर्लभ सांप को देखकर आश्चर्य जताया है।

से भी पढ़ें :नारी शक्ति के हाथों में Rafale Fighter विमान उड़ाने की कमान

ये प्रजाति रेड सैंड बोआ के नाम से है प्रचलित

जानकारी के लिए बता दें कि यह पहला दो मुंह वाला सांप नहीं है। भारत में भी दो मुंह वाले सांप की प्रजाति पाई जाती है। इस प्रजाति को रेड सैंड बोआ कहा जाता है। रेड सैंड बोआ की विदेशों में तस्करी भी की जाती है। इस सांप की खास बात यह है कि सेनझाउ द्वारा पकड़े गए एक ही सिरे पर दो मुहं वाले सांप के बजाए इसके दोनों सिरों पर मुंह होता है। ऐसा कहा जाता है कि इसको खाने से शारीरिक क्षमता में इजाफा होता है और कई बीमारियों में लाभ मिलता है, लेकिन यह एक अंधविश्वास के सिवाय कुछ भी नहीं है। कुछ लोग तो इसे सौभाग्यशाली मानकर खरीदते हैं ताकि उनकी किस्मत खुल जाए।

इसे भी पढ़ें :“सूअर वध”, जानें गोवर्धन पूजा में क्‍या है ये परंपरा

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

तीस्ता किनारे दिखा दुर्लभ मेहमान,पहचान होते ही बढ़ी हलचल…

Kohramlive : पश्चिम बंगाल के उत्तर बंगाल क्षेत्र से...

जानवरों से लेकर नेताओं तक की मिमिक्री करता है यह बच्चा…

Zara Hatke: बिहार की मिट्टी में प्रतिभाओं की कभी...

Mahavir Jayanti 2026: खास है कल का दिन… जानें क्यों

Kohramlive : हर साल चैत्र माह के शुक्ल पक्ष...