Bangalore : साउथ इंडियन कन्नड़ टेलीविजन एक्ट्रेस चेतना राज का कर्नाटक के बेंगलुरु के एक निजी अस्पताल में प्लास्टिक सर्जरी के दौरान निधन हो गया है। उनकी उम्र 21 साल थी। चेतना राज को ‘फैट-फ्री’ प्लास्टिक सर्जरी के लिए सोमवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जैसे ही चेतना के फेफड़ों में तरल पदार्थ जमा होने लगा, उनके शरीर में जटिलताएं विकसित हुईं, डॉक्टरों के बचाने के प्रयास के बावजूद उनकी मौत हो गई। चेतना का शव फिलहाल अस्पताल में है और बाद में पोस्टमॉर्टम के लिए रमैया अस्पताल ले जाया जाएगा। एक्ट्रेस के माता-पिता ने अस्पताल कमेटी के खिलाफ पास के थाने में शिकायत दर्ज कराई है। बता दें कि राजाजीनगर में शेट्टी के कॉस्मेटिक सेंटर में ‘फैट-फ्री’ प्लास्टिक सर्जरी कराने का फैसला चेतना ने किया था।
डॉक्टरों की कोशिश के बाद भी नहीं बच पाई चेतना राज
प्लास्टिक सर्जरी करने वाले डॉक्टरों के साथ एनेस्थेटिस्ट मेल्विन चेतना को शाम 5.30 बजे काडे अस्पताल ले गए। वहां जाकर शेट्टी के कॉस्मेटिक सेंटर की टीम ने डॉक्टरों को धमकी दी कि वे चेतना को एक कार्डियक अरेस्ट आए हुए मरीज की तरह ट्रीट करें। काडे अस्पताल के डॉक्टरों ने सीपीआर शुरू किया और 45 मिनट की कोशिश के बावजूद चेतना को बचाया नहीं जा सका।
डॉक्टरों को पता था कि चेतना का पहले ही हो चुका है निधन
काडे अस्पताल के आईसीयू इंटेंसिविस्ट डॉक्टर संदीप ने बसवेश्वरनगर थाने के इंस्पेक्टर को दी अपनी शिकायत में कहा था कि चेतना को शाम 6.45 बजे मृत घोषित कर दिया गया। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि शेट्टी के कॉस्मेटिक सेंटर के डॉक्टरों को पता था कि चेतना का पहले ही निधन हो चुका है।
Read More : जंगल में जवान लड़की से रेप, ऐसे धराया आरोपी
Read More : डीपनेक ड्रेस पहनकर Esha Gupta ने गिराई बिजलियां, देखें
Read More : एक साथ प्रेग्नेंट, एक साथ डिलीवरी, बच्चे की लंबाई और वजन भी सेम, पढ़िये जुडवां बहनों से जुड़े रोचक तथ्य
Read More : जंगल में इस हाल में मिला जवान लड़का
Read More : पीने वालों सुनो… बाजार में आई ये बवाल चीज, दारू से कम और Beer से ज्यादा
Read More : कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना शुरू, चतरा में हंगामा, देखें…
Read More : ससुरालवालों से इतना खफा था दामाद कि कर डाला बड़का कांड, देखें…
Read More : बदमाशों ने 2 बच्चों को कर दिया अनाथ, दिनदहाड़े कर डाला…









