Kanke : कांके के होचर में उस वक्त सनसनी फैल गयी जब लोगों ने खेत में एक शव देखा। शव एक युवक का है और उसका सिर जमीन में धंसा हुआ है। सफेद रंग का बनियान और ब्लू रंग की फुलपैंट पहने इस युवक के शव की पहचान नहीं हो सकी है। घटना की सूचना कांके थाना की पुलिस को दी गई। थाना प्रभारी नीरज कुमार मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आसपास लगे सीसीटीवी फूटेज को पुलिस खंगाल रही है।
इधर, इंस्पेक्टर नीरज कुमार ने कहा कि बदन के बाहरी हिस्से में किसी तरह के जख्म के निशान नहीं मिले हैं। उन्होंने आशंका जताई कि लगता है नशे की हालत में गिर गया और दम घुटने से मर गया। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का खुलासा होगा।
Read More : अमन साव गैंग के 7 अपराधी धराये
Read More : अनाथ हो गए चार भाई-बहन, डेड बॉडी भी मिली तो पैरवी से, बाप का हो गया खून, मां को निगल गया कोरोना…






