Ranchi(Bhavna/Nandani) : पूरी धरा भी अगर साथ दें तो कुछ और बात है, अगर कन्हैया जरा भी साथ दें तो कोई और बात..बाहर नीले नीले अंबर में घनघोर घटा छाई है..काली काली बदरी भी खूब बरस रही..ऐसे में हर भक्त को याद आई है कन्हैया यानी श्रीकृष्ण देवता की..आज रात यानी 26 अगस्त की रात 12 बजे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव है। कान्हा के स्वागत को हर कृष्ण भक्तों के मन में हिलोर मार रहा है। ज्यादातर भक्तों का यहीं कहना है कि कन्हैया बहुत दयालू..उनकी कृपा से हर काम हो जाता है और नाम होता है अपना..मतलब पतवार के बिना ही उनकी नाव चलती रहती है..मैं जिस कन्हैया का जिक्र करता हूं, वह सबकी फिक्र करता है। जरूरत है बस एक बार उन्हें सच्चे दिल से पुकारने की। जिस किसी पर उनकी रहमत हो जाती, उनकी जिंदगी बड़ी खुशहाल नजर आती है। भक्तों ने कहा, बेसबब दे जाता है, उन्हें उनका कान्हा, हाथ उठते भी नहीं और दुआ कबूल हो जाती है..भक्तों का मानना है बस, एक बार कन्हैया को अपना मांझी बना कर तो देखो…कान्हा के जन्मोत्सव को लेकर रांची से लेकर मथुरा तक के मंदिर सजधज कर तैयार है। सोमवार मध्यरात्रि 12 बजे घर-घर कन्हैया जन्म लेंगे। हर घर में मंगल बधाई गीत गूजेंगे। उनके दर्शन के लिये देश-विदेश से लाखों भक्त ब्रज में आ चुके हैं। 50 लाख से अधिक भक्त कृष्ण जन्मोत्सव के गवाह बनेंगे। रंग-रोशनी से नहाये इन मंदिरों की आभा हर किसी का मन मोह रही है। देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :हथियार के साथ धराये तीन नक्सली, खोल गये बड़ा राज…
इसे भी पढ़ें :RJD नेता तेज प्रताप का ये वीडियो वायरल… देखें
इसे भी पढ़ें :BJP ने 15 उम्मीदवारों की नई लिस्ट की जारी… देखें
इसे भी पढ़ें :चंपई सोरेन के बारे में क्या बोल गये हिमंत बिस्वा सरमा… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :‘वक्त आने दे दिखा देंगे तुझे ऐ आसमान’ : चंपई सोरेन
इसे भी पढ़ें :BJP ने जारी की 44 उम्मीदवारों की लिस्ट…
इसे भी पढ़ें :क्यों हटाये गये राजेश ठाकुर, बता गये मीर… जानें
इसे भी पढ़ें :मोबाइल जो न कराये, निगलते चला गया चाबी-नेल कटर वगैरह, फिर…(VIDEO)
इसे भी पढ़ें :जनसुराज प्रमुख प्रशांत किशोर का बड़ा ऐलान… जानें
इसे भी पढ़ें :बाहुबली अनंत सिंह ने यह ऐलान कर सबको चौंका दिया…
इसे भी पढ़ें :अपने जन्मदिन पर PM इस योजना को करेंगे लॉन्च… जानें
इसे भी पढ़ें :रांची में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, क्या बोले… देखें वीडियो










