Kohramlive : बॉलीवुड की धाकड़ एक्ट्रेस कंगना रनौत ने अपने बॉलीवुड करियर को लेकर बड़ा ऐलान कर दिया है। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि वो धीरे-धीरे बॉलीवुड से तौबा कर सकती है, अगर वे इस बार चुनाव जीत जाती हैं तो। कंगना इस बार बीजेपी उम्मीदवार के तौर पर अपने होम टाउन हिमाचल के मंडी से चुनावी मैदान में उतरी हैं। पूरी जी-जान से वहां चुनावी रैलियां कर रही हैं। उनका कहना है कि अगर वे जीतकर सांसद बनती हैं तो फिर वे अपना पूरा ध्यान राजनीति में ही देंगी। वे एक काम पर ही फोकस करना चाहती हैं।
फिल्म क्वीन, थलाइवी, तनु वेड्स मनु, फैशन, मणिकर्णिका, गैंगस्टर जैसी फिल्मों में अपनी दमदार एक्टिंग से कंगना ने लोगों के दिल में अपनी जगह बनाई। उनकी अपकमिंग फिल्म इमरजेंसी है, उन्होंने इसमें पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का रोल प्ले किया है। ये मूवी इसी साल 14 जून को रिलीज होनी हैं।
इसे भी पढ़ें :दिल्ली के बाद अब यहां स्कूलों को उड़ाने की धमकी…
इसे भी पढ़ें :झारखंड के इन जिलों में आज बदल सकता है मौसम का मिजाज…
इसे भी पढ़ें :जेल से निकले हेमंत सोरेन, सबसे पहले किया यह… जानें
इसे भी पढ़ें :मंत्री आलमगीर आलम के PS के नौकर के घर मिला नोटों का भंडार, किसका पैसा… जानें
इसे भी पढ़ें :पूर्व विधायक छह साल के लिये निष्कासित…
इसे भी पढ़ें :पत्नी के सीने में गर्म पे’चकस से गो’द दिया अपना नाम
इसे भी पढ़ें :संडे को भी खुला रहा डाक विभाग… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :ट्रेन टिकट से ज्यादा पैसे मिले दो TTE की जेब में, हिसाब नहीं दे सके…






