spot_img
spot_img
spot_img

पत्नी के सीने में गर्म पे’चकस से गो’द दिया अपना नाम

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

UP : पत्नी को सताने, रूलाने और टार्चर करने की हद पार कर दी गई। हैवान पति ने अपनी पत्नी के सीने पर गर्म पेचकस से अपना नाम गोद दिया, वहीं प्लास से उसके अंगुलियों के सारे नाखून उखाड़ डाले। पति की क्रूरता की शिकार रोती-बिलखती पत्नी सबकुछ अपने मायके में बताई। खबर सुन बेटी के ससुराल पहुंचे पिता, भाई और मां ने उसके जालिम पति और ससुर को बंधक बना लिया और दोनों को पकड़कर सुमेरपुर थाना ले गये। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। दिल झकझोर देने वाली यह वारदात यूपी के हमीरपुर से सामने आई है।

घटना के संबंध में जो बातें सामने आई है, उसके अनुसार लगभग 22 साल की भगवती की शादी बीते साल 17 अप्रैल को मनोज कुमार के साथ हुई। यह शादी झलोखर में आयोजित सर्वजातीय सामूहिक विवाह सम्मेलन में हुई थी। मनोज जालौन के कालपी थाना क्षेत्र के जोल्हूपुर गांव का रहनेवाला है, उसके पिता का नाम लालता प्रसाद कुशवाहा है। वहीं भगवती सुमेरपुर थाना क्षेत्र के बांक गांव की रहनेवाली है। विवाहिता भगवती ने पुलिस को दिये अपने बयान में बताया कि शादी के कुछ महीने के बाद से ही उसके पति उसे सताने, रूलाने और टार्चर करने लगा। आरजू-मिन्नत करने पर भी उनका कलेजा नहीं पसीजता था। बीते 4 मई को प्रताड़ना की पाराकाष्ठा तब प्रबल हुई जब उसे सीने में गर्म पेचकस भोंक कर उसने अपना नाम लिख दिया, वहीं उसके नाखून उखाड़ दिये गये। बेटी की हालत देख उसके मायके वालों का गुस्सा उबाल पर आ गया। इस बात की जानकारी गांव वालों को भी दी गई। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों में सुलह समझौते की बातें हो रही है, अगर समझौता नहीं हुआ तो पुलिस कानून सम्मत कार्रवाई करेगी।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

विनाश का तांडव, एक साथ चली गई 169 लोगों की जान…

Kohramlive : कभी-कभी प्रकृति एक ऐसा प्रहार करती है,...

रिम्स के नये डायरेक्टर होंगे ये, आदेश जारी…

Ranchi : झारखंड के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स के...

“नशा नहीं, नई दिशा चाहिये, ” मंत्री बोले, बख्शा नहीं जायेगा…

Ranchi : झारखंड सरकार के राज्यव्यापी नशा मुक्ति जागरूकता...

बांग्लादेशी के लिये फिर शुरू होगी इस रोज से टूरिस्ट वीजा सेवा…

Kohramlive : करीब दो वर्षों की लंबी प्रतीक्षा के...

झारखंड के पूर्व CM की अचानक तबीयत बिगड़ी, TMH में भर्ती…

Jamshedpur : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के...