Ranchi : रांची समेत झारखंड के कई जिलों में आज तेज धूप निकली हुई है। गर्मी से हाल बेहाल है। लेकिन आज इस झुलसती गर्मी से कुछ राहत की उम्मीद है। रांची मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से एक टर्फ मेघालय से मराठवाड़ा तक बन रहा है। जिसका असर झारखंड, ओडिशा और बंगाल में पड़ेगा। जिसके चलते राज्य में आज से 10 मई तक कही-कही बारिश की संभावना है। इसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। आज और कल राज्य के उत्तर-पूर्वी और दक्षिणी छोटानागपुर के इलाकों में कही-कही हल्की बारिश होने के आसार हैं। आज रांची, रामगढ़, पूर्वी-पश्चिमी सिंहभूम, गुमला, सिमडेगा, बोकारो हजारीबाग, सरायकेला खरसावां, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरीडीह, गोड्डा, जामताड़ा, साहिबगंज और पाकुड़ में मेघ गर्जन के साथ तेज हवायें चल सकती है। वहीं कल भी मौसम कुछ ऐसा ही रहने वाला है। बारिश से गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
इसे भी पढ़ें :सहमति के बिना पत्नी से अप्राकृतिक संबंध बला*त्कार नहीं : हाई कोर्ट
इसे भी पढ़ें :दो रोज रहेगी भयंकर गर्मी, इस दिन मिलेगी राहत
इसे भी पढ़ें :गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का खास गुर्गा बिहार से धराया… जानें
इसे भी पढ़ें :तिहाड़ जेल में म*र्डर, इसी जेल में बंद हैं CM केजरीवाल… जानें
इसे भी पढ़ें :PM मोदी का रांची में रोड शो… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :राहुल गांधी ने नॉमिनेशन के बाद किया पोस्ट, “मेरी मां ने बड़े भरोसे के…”












