Ranchi : झारखंड के पूर्व CM हेमंत सोरेन आज जमानत पर जेल से बाहर आये हैं। बाहर निकलते ही सबसे पहले उन्होंने अपने माता-पिता को प्रणाम कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान मां रूपी सोरेन भावुक दिखी। उनके साथ पत्नी कल्पना सोरेन भी मौजूद रही। पूर्व CM का लुक भी अलग दिखा। इसके बाद चाचा के श्राद्ध कर्म में शामिल होने पैतृक गांव नेमरा के लिए रवाना हो गये। कोर्ट ने उन्हें पुलिस कस्टडी में चाचा के श्राद्ध कर्म में शामिल होने के लिए अनुमति दी है। जिसके बाद उन्हें वापस होटवार लौटना है। यहां याद दिला दें कि कुछ दिन पहले ही रांची में शिबू सोरेन के बड़े भाई राजाराम सोरेन का निधन हुआ था। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। चाचा के श्राद्ध कर्म में शामिल होने के लिए हेमंत सोरेन ने कोर्ट से 13 दिनों के अंतरिम जमानत की मांग की थी। जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया था। श्राद्ध कर्म में शामिल होने के लिए उन्हें केवल एक दिन की पुलिस कस्टडी में जमानत दी गई थी।



इसे भी पढ़ें :गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का खास गुर्गा बिहार से धराया… जानें
इसे भी पढ़ें :तिहाड़ जेल में म*र्डर, इसी जेल में बंद हैं CM केजरीवाल… जानें
इसे भी पढ़ें :PM मोदी का रांची में रोड शो… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :राहुल गांधी ने नॉमिनेशन के बाद किया पोस्ट, “मेरी मां ने बड़े भरोसे के…”
इसे भी पढ़ें :यूपी में मायावती की पार्टी को बड़ा झटका…
इसे भी पढ़ें :घर से निकलने से पहले जान लें पेट्रोल-डीजल के अपडेटेड दाम…
इसे भी पढ़ें :अलग-अलग शहरों के छात्रों को एक मंच पर मिला सम्मान… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :रांची में आज इन रास्तों पर गाड़ियों की नो एंट्री… देखें
इसे भी पढ़ें :झारखंड के इन जिलों में आज बारिश…
इसे भी पढ़ें :साथ जीने-मरने की कसमे खाई, फिर…












