spot_img
spot_img
spot_img

ED दफ्तर पहुंची कल्पना सोरेन…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : इस्तीफा, अगले CM के लिये चंपई सोरेन के नाम का ऐलान, सत्ता पक्ष के विधायकों का राजभवन तक पहुंचना और फिर हांफते-फिरते मीडिया की ब्रेकिंग खबरों के बीच रात पौने दस बजे के करीब कल्पना सोरेन अपने पति हेमंत सोरेन से मिलने ED दफ्तर पहुंची। ED दफ्तर में मेडिकल टीम को भी बुलाया गया है। दफ्तर के बाहर और अंदर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं। झारखंड के तमाम आला अधिकारी ED दफ्तर तक पहुंचे। सुरक्षा का पूरा जायजा लिया। राजधानी रांची में धारा 144 लागू कर दी  गयी है। यह अगले आदेश तक जारी रहेगी। कोई हंगामा या अशांति नहीं हो, इसको लेकर सुरक्षा टाइट की गई है। रांची के ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान में जुटे झामुमो कार्यकर्ताओं को समझाने-मनाने की पूरी कोशिश हो रही थी। खबर लिखे जाने तक राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन की तरफ से रात में शपथ लेने का समय नहीं मिल पाया था। वहीं, हेमंत सोरेन हाई कोर्ट की शरण में गये हैं। उनकी याचिका पर कल सुनवाई होने की संभावना है।

ED दफ्तर में मौजूद हेमंत सोरेन से मिलने कुछ विधायक भी गये थे, पर वे उनसे नहीं मिल सके। तमाम हालात पर झारखंड पुलिस की पैनी नजर है। हरेक जिले के पुलिस कप्तानों को अलर्ट मोड में रहने को कहा गया है। राजधानी रांची के हर चौक-चौराहे पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं। संभावना है कि कल दिन के साढ़े 10 बजे हेमंत सोरेन को कोर्ट में पेश किया जा सकता है। सियासी हलचल बहुत तेज है।

इसे भी पढ़ें : दरभंगा महाराज के करोड़ों के हीरे जवाहरात गायब, फिर क्या हुआ… जानें

इसे भी पढ़ें : “रूम में भूत है, बुलाते रहता है”… फिर मचा BIT मेसरा में तहलका

इसे भी पढ़ें : न्यू’ड VC और एस्कॉर्ट सर्विस के नाम करते थे ब्लैकमेल, 4 अरेस्ट

इसे भी पढ़ें : ..और मनोचिकित्सक को 11 लाख ईनाम : सुप्रीयो …अपराधियों के गिरोह को खड़ा किया : बाबूलाल

इसे भी पढ़ें : कोहरे, बारिश और बर्फबारी के आसार, अगले छह रोज तक… जानें

इसे भी पढ़ें : RJD सुप्रीमो से अब तक पूछताछ जारी… देखें

इसे भी पढ़ें : फिर बढ़ी छुट्टियां, बंद रहेंगे स्कूल… जानें कब तक

इसे भी पढ़ें : झुमरा बाजार में चुंगी वसूली का जोरदार विरोध… देखें वीडियो

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

तालाब की सीढ़ियां दरकीं तो भड़के गांववाले… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldip Tiwari) : जिस तालाब को संवारकर गांव की...

स्कूल पहुंचे पुलिस अधिकारी… जानें क्यों

Ranchi : आज के दौर में नशे का बढ़ता...

जेल में बेनकाब हुई ‘अंदर की सरकार’, अधीक्षक सस्पेंड…

Patna : बिहार की सबसे चर्चित और संवेदनशील जेलों...

ऑपरेशन ‘उपलब्ध’ का बड़ा एक्शन, ये खेल बेनकाब…

Ranchi : रेलवे यात्रियों की जेब पर डाका डालने...

राष्ट्रवाद के पुरोधा को नमन, तमाड़ में भाजपाईयों ने मनाया ब’लिदान दिवस…

Ranchi : भारतीय जनता पार्टी तमाड़ मंडल के कार्यकर्ताओं...