spot_img
spot_img
spot_img

दरभंगा महाराज के करोड़ों के हीरे जवाहरात गायब, फिर क्या हुआ… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Darbhanga : दरभंगा महाराज के बैंक लॉकर से करोड़ो रूपये के हीरे जवाहरात गायब होने की फैली खबर के बाद तहलका मच गया। दरभंगा महाराज के पौत्र कुमार कपिलेश्रव सिंह ने विश्वविद्यालय थाना में केस दर्ज कराया। दर्ज FIR में दरभंगा महाराज द्वारा बनाये गये ट्रस्ट के मैनेजर उदयनाथ झा एवं विष्णु कुमार झा को नामजद अभियुक्त ठहराया गया। इल्जाम है कि देश भर के 108 मंदिरों के हीरे जवाहरात ट्रस्ट के द्वारा SBI के बैंक लॉकर में रखे गये थे। यह हीरे जवाहरात अरबों रूपये के थे। पुलिस ने फौरी कार्रवाई करते हुये ट्रस्ट के दोनों मैनेजर को अरेस्ट कर लिया। दोनों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। इनके निशानदेही पर पुलिस ने एक जेवर व्यवसायी के यहां धावा बोला। खबर है कि इस ज्वेलर्स के यहां से बेशुमार कीमती कुछ गहने-जेवरात भी मिले हैं। ज्वेलर्स को भी अरेस्ट कर लिया गया है।

दरभंगा के सदर DSP अमित कुमार ने मीडिया को बताया कि दरभंगा महाराज के पौत्र कुमार कपिलेश्वर सिंह ने बैंक लॉकर से करोड़ो रूपये के हीरे जवाहरात गायब होने का केस दर्ज कराया। पुलिस ने फौरी कार्रवाई करते हुये दरभंगा महाराज से जुड़े दोनों मैनेजरों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, इनकी निशानदेही पर एक ज्वेलर्स को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उसके दुकान से काफी मात्रा में जेवरात बरामद किए हैं। पुलिस पूरे मामले की गहराई से तहकीकात कर रही है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कुमार कपिलेश्वर सिंह ने पुलिस को बताया कि देश भर के 108 मंदिरों के गहने-जेवरात ट्रस्ट के द्वारा SBI के बैंक लॉकर में रखे गये थे। उन्हें बैंक के लॉकर से हीरे जवाहरात गायब होने की खबर मिली। उन्होंने पहले अपने स्तर से इस बारे में सबकुछ पता किया। खुलासा हुआ कि अरबों रुपये के गहनों को गायब कर दिया गया है। इसके बाद उन्होंने ट्रस्ट के अपने दोनों मैनेजर से इस बारे में पूछा। दोनों में से एक मैनेजर उदयनाथ झा ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। इसके बाद इस बात की सूचना विश्वविद्यालय थाना को दी गई। पुलिस फिलहाल दोनों से पूछताछ कर रही है।

इसे भी पढ़ें : इन 15 राज्यों में इस दिन होंगे इलेक्शन… जानें

इसे भी पढ़ें : रांची में इस जगह बंद कराई गईं दुकानें और प्रतिष्ठान… जानें क्यों

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

तालाब की सीढ़ियां दरकीं तो भड़के गांववाले… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldip Tiwari) : जिस तालाब को संवारकर गांव की...

स्कूल पहुंचे पुलिस अधिकारी… जानें क्यों

Ranchi : आज के दौर में नशे का बढ़ता...

जेल में बेनकाब हुई ‘अंदर की सरकार’, अधीक्षक सस्पेंड…

Patna : बिहार की सबसे चर्चित और संवेदनशील जेलों...

ऑपरेशन ‘उपलब्ध’ का बड़ा एक्शन, ये खेल बेनकाब…

Ranchi : रेलवे यात्रियों की जेब पर डाका डालने...

राष्ट्रवाद के पुरोधा को नमन, तमाड़ में भाजपाईयों ने मनाया ब’लिदान दिवस…

Ranchi : भारतीय जनता पार्टी तमाड़ मंडल के कार्यकर्ताओं...