Ranchi : रेजा से नाजायज रिश्ता रखने के चलते राजमिस्त्री सरबर अंसारी मारा गया था। वह अक्सर रेजा से मिलने उसके गांव आना-जाना करता था। जिस कारण वह रेजा के परिवार और गांव के कुछ लोगों को खटकने लगा। बीते 20 अप्रैल को भी उसे चरिया गांव में रेजा से मिलते-जुलते देखा गया। उसके बाद उसे घेर कर पकड़ लिया गया और मौत के घाट उतार दिया गया। उसकी डेड बॉडी को एक खेत में फेंक दिया गया। इस बात का खुलासा आज रांची पुलिस ने किया है। पुलिस का दावा है कि इस कांड में शामिल 5 संदेही गुनहगारों को अरेस्ट कर लिया है। इसमें एक रेजा का देवर और 2 नाबालिग हैं। गिरफ्तार लोगों ने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया। वहीं पुलिस ने मृतक सरबर की बाइक पैशन प्रो(JH01DC4705) भी बरामद कर ली है।
रांची के रुरल एसपी सुमित कुमार अग्रवाल ने आज मीडिया को बताया कि बीते 20 अप्रैल को बेड़ों के करांजी गांव में रहने वाले मुबारक अंसारी ने थाना को बताया कि उसका भाई सरबर अपनी लेबर बिरसमुनी उराईन को पैसा देने उसके गांव चरिया गया था। उसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चल रहा है। उसका मोबाइल भी बंद है। उसने पुलिस को कुछ अहम जानकारी भी दी। इसके बाद बेड़ों DSP अखिल नीतीश कुजूर के नेतृत्व में एक स्पेशल टीम बनाई गई। गठित टीम ने 5 लोगों को अरेस्ट कर इस हत्याकांड का खुलासा कर दिया। पकड़े गये 20 साल के पंचम उरांव, 23 साल के शंकर उरांव और 24 साल के महावीर उरांव को जेल भेज दिया गया है। वहीं दोनों नाबालिगों को रिमांड होम भेजा गया।
रेजा से नाजायज रिश्ता बना काल, सनसनीखेज खुलासा…#RURALSPRANCHI #RURALSPSUMITAGARWAL #MURDERMYSTRYREVEL #SARBARANSARIMURDERCASE #RANCHIPOLICE #BEDODSP #sensationalrevelation #illicitrelationship pic.twitter.com/LVqOlygk3z
— KohramLive (@KohramLive) April 22, 2024
इसे भी पढ़ें :नहाने गये सुनिराम की हुई मौ*त… देखें
इसे भी पढ़ें :रांची में शुरू हुई उलगुलान न्याय महारैली, मंच पर…
इसे भी पढ़ें :मोरहाबादी में हुआ रन फॉर डेमोक्रेसी, पवन और ममता ने मारी बाजी… जानें
इसे भी पढ़ें :हेमा मालिनी की दोनों बेटियां पहुंची मथुरा, क्या बोली… जानें
इसे भी पढ़ें :IPL में आज दो मुकाबले, किस-किस के बीच… जानें








