Kohramlive : इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस(Justice) यशवंत वर्मा ने आखिरकार पद से इस्तीफा दे दिया है। दिल्ली स्थित उनके आवास से भारी मात्रा में जले हुये नोट मिलने के बाद वे पहले से ही विवादों में घिरे थे और उनके खिलाफ आंतरिक जांच चल रही थी। इसी बीच महाभियोग की चर्चा भी तेज हो गई थी।
Justice वर्मा ने दिया इस्तीफा
बताया जा रहा है कि इस पूरे मामले के बाद उनका ट्रांसफर इलाहाबाद हाईकोर्ट किया गया था, जहां उन्होंने 5 अप्रैल 2025 को शपथ ली थी। हालांकि, जांच के चलते उन्हें न्यायिक कार्य से अलग रखा गया था। इस मामले में संसद में भी हलचल थी।
कई सांसदों ने जस्टिस(Justice) वर्मा को हटाने के लिए नोटिस दिया था और महाभियोग की प्रक्रिया शुरू करने को लेकर कमेटी का गठन किया गया था। अपने इस्तीफे में जस्टिस वर्मा ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लिखा, “अत्यंत पीड़ा के साथ मैं यह त्यागपत्र दे रहा हूं… इस पद पर सेवा करना मेरे लिए सम्मान की बात रही है।” अब सबकी नजर जांच कमेटी की रिपोर्ट पर टिकी है, जो इस पूरे मामले की सच्चाई सामने लायेगी।
इसे भी पढ़े :Murder Case : इश्क, गुस्सा और है’वानियत, दोहरी ह’त्या से कांपा गांव…
इसे भी पढ़े :Uniform : वर्दी एक, लेकिन ताकत और जिम्मेदारी में बड़ा फर्क, कैसे पहचानें, जानें…
इसे भी पढ़े :आवासीय स्कूल में छात्रा के गर्भवती होने की खबर से मचा बवाल
इसे भी पढ़े :Hyundai Creta Summer Edition लॉन्च, कीमत जानें…
इसे भी पढ़े :Ranchi : रांची का नन्हा तैराक इशांक अब समुद्र करेगा पार, कब से जानें…














