चतरा : थाना से महज 2 किलोमीटर दूर उग्रवादियों ने उत्पात मचाया। उग्रवादियों ने पुल निर्माण कार्य में लगे मिक्सचर मशीन एवं ट्रैक्टर में आग लगा दी। साथ ही काम कर रहे मजदूरों को काम नहीं करने की हिदायत दी। पर्चा छोड़कर संवेदक को धमकी दी है। पर्चा में लिखा है बगैर PLFI की अनुमति के कार्य करेंगे तो संवेदक पर फौजी कार्रवाई की जाएगी। घटना चतरा जिले के लावालौंग थाना क्षेत्र की है।
Read More : दो ट्रेनें आपस में टकराई, 30 से ज्यादा लोगों की मौत, इतने हुए घायल
जिला परिषद के द्वारा लावालौंग थाना क्षेत्र के मांगरदाहा नदी पर एक पुल का निर्माण कराया जा रहा है। उग्रवादियों द्वारा पहले भी संवेदक से लेवी की मांग की गई है। संवेदक पहले से ही उग्रवादियों के निशाने पर हैं। अब पुल निर्माण कार्य शुरू होते ही PLFI उग्रवादियों ने उत्पात मचाना शुरू कर दिया है। देर रात हथियारबंद उग्रवादी पुल निर्माण स्थल पर पहुंचे और ट्रैक्टर एवं मिक्सचर मशीन में आग लगा दी। मगर जल नहीं पाया। वहीं घटना के बाद से मजदूरों में दहशत का माहौल है। मजदूर काम करना नहीं चाह रहे हैं। इस संबंध में थाना प्रभारी विवेक कुमार यादव ने बताया कि यह किसी अपराधियों के द्वारा प्रायोजित घटना है। कुछ अपराधियों की शिनाख्त कर ली गई है। घटना में शामिल अपराधी जल्द ही सलाखों के पीछे होंगे।
Read More : सास और साली से महापाप, एक को कुल्हाड़ी से काट डाला, नहीं मिली लाश






