जंगल वारफेयर स्कूल नेतरहाट आईआरबी-8 के जवान पंचानंद पांडे पर है यौन शोषण का आरोप
Netarhat : जंगल वारफेयर स्कूल नेतरहाट आईआरबी-8 के जवान पंचानंद पांडे को यौन शोषण एवं आपत्तिजनक फोटो लेकर धमकी देने के आरोप में नेतरहाट थाना पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है। उसका मोबाइल भी जब्त कर लिया गया है। आरोपी का एसडीपीओ महुआडांड़ के समक्ष बयान लिया गया। 24 घंटे में आरोपी को लातेहार जेल भेज दिया जाएगा।

Read More : #Dhanbad में अपराधियों का तांडव, डकैती के दौरान महिला को मार डाला
ग्रामीणों में आक्रोश
इस घटना से ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने कहा- जंगल वारफेयर स्कूल, नेतरहाट के जवानों के लिए कोई नियम कानून नहीं है। उन्हें रात 12 – 01 बजे भी घूमते हुए पाया जा सकता है। जमीनी स्तर पर मामले का अनुसंधान किया जाएगा तो जंगल वारफेयर स्कूल की सभी सच्चाई सामने आ जाएगी। पीड़िता और भी हैं सिर्फ सामने आने की देरी है।
Read More :हाय राम ये क्या हो गया… ऑनलाइन वीडियो देखकर किया Beauty Treatment और…
पीड़िता को साथ लेकर कराई गई थी प्राथमिकी
सामाजिक कार्यकर्ता शशि पन्ना (महुआडांड़) एवं स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता रामबिसुन नगेसिया, गजेंद्र किसान, प्रकाश यादव, रितेश किसान, तेज नारायणन किसान, राजू लकड़ा एवं अन्य ग्रामीणों के प्रतिनिधित्व में पीड़िता को साथ लेकर नेतरहाट थाना में प्राथमिकता दर्ज कराई गई थी।
Read More :रांची पैथोलॉजी सेंटर के डॉक्टर्स क्लिनिक में 17 मई से शुरू होगा जनरल OPD








