spot_img

जेपीएससी चेयरमैन अमिताभ चौधरी ने दिखाई उदारता, जानें कितना किया दान

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो
  • गरीब बच्‍चों की शिक्षा के लिए सामाजिक संस्‍था प्रतिज्ञा को 40 लाख रुपये की मदद
  • कॉरपस तैयार कर शुरू की जाएगी सुरेंद्र-आशा स्‍कॉल‍रशिप योजना
  • कॉरपस की ब्‍याज राशि से प्रतिज्ञासंस्‍था बच्‍चों को देगी छात्रवृत्ति

रांची :  बिरसा चौक स्थित बच्चों एवं युवाओं के लिए कार्य कर रही सामाजिक संस्था ‘प्रतिज्ञा’ को जेपीएससी के अध्यक्ष अमिताभ चौधरी और उनके परिवार ने गरीब और जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा के लिए 40 लाख रुपये दान दिया। इस राशि से एक कॉरपस तैयार कर चौधरी के माता एवं पिता के नाम से ‘सुरेंद्र-आशा स्कॉलरशिप’ शुरू की जा रही है। कॉरपस के ब्याज से सामाजिक-आर्थिक तौर पर पिछड़े आदिवासी एवं अन्य परिवार के बच्चों को प्रतिज्ञा के माध्यम से छात्रवृत्ति दी जाएगी।

गुणात्‍मक शिक्षा हर बच्‍चे का अधिकार

संस्था को राशि सौंपते हुए श्री चौधरी ने कहा कि गुणात्मक शिक्षा हर बच्चे का मौलिक अधिकार है। बहुत सारे प्रतिभावान बच्चे पैसे के अभाव में इस अधिकार से वंचित रह जाते हैं। इस स्कॉलरशिप से वैसे ही चुनिंदा बच्चों को पढ़ाई में मदद मिलेगी।

Read More : ससुर,भसुर और देवर ने मिलकर किया ये घिनौना काम 

अप्रैल में छात्रवृत्ति के लिए होगा नए बच्‍चों का चयन

मौके पर प्रतिज्ञा के सचिव अजय कुमार ने कहा कि गरीब परिवार के बच्चों की शिक्षा के लिए संस्था के प्रयास को इस योगदान से बड़ा बल मिला है। संस्था पहले से सैकड़ों जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा में सहयोग कर रही है। अप्रैल से नए सत्र में इस छात्रवृति के लिए नए बच्चों का चयन किया जाएगा।

Read More : वैलेंटाइन डे पर पुलिस ने कराई 15 नक्‍सलियों की शादी, SP बने बाराती, बजाया ढोल

नया मुकाम हासिल करेंगे बच्‍चे

झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष अजय नाथ शहदेव ने कहा कि इस पहल से वंचित बच्चे जीवन में नया मुकाम और बुलंदी हासिल करेंगे। ये समाज के लिए न सिर्फ मिसाल बनेंगे, बल्कि समाज को नई दिशा भी देंगे। धन्यवाद ज्ञापन ‘प्रतिज्ञा’ की अध्यक्ष श्रीमती रश्मि लाल ने किया। मौके पर पटना हाई कोर्ट के  वकील राजीव कुमार, प्रतिज्ञा के सह-संस्थापक चंदन सिंह, ट्रस्टी अनूप अग्रवाल व अन्‍य लोग मौजूद थे।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची के कोचिंग सेंटर की सुरक्षा सवालों के घेरे में…

Ranchi : लखनऊ में हुये दर्दनाक कोचिंग हादसे के...

बीयर, वाइन, व्हिस्की, रम समेत सभी दारू की बिक्री पर रोक… जानें क्यों

Ranchi : मुहर्रम के अवसर पर झारखंड सरकार ने...

मुहर्रम को लेकर पुलिस अलर्ट मोड में, CCTV और कंट्रोल रूम से होगी निगरानी…

Ranchi : मुहर्रम के जुलूस को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण...