spot_img
spot_img
spot_img

मुठभेड़ में दस्‍ते समेत भाग निकला जोहन टोपनो, हथियार के साथ एक उग्रवादी धराया

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

खूंटी : रनिया थाना क्षेत्र के डिगरी के जराटोली जंगल में आज पुलिस और उग्रवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में पुलिस को भारी पड़ता देख उग्रवादी जंगल का फायदा उठाकर भाग निकलने में कामयाब रहे। पुलिस ने एक उग्रवादी राम भेंगरा को गिरफ्तार किया है। उसके पास से दो देशी पिस्तौल और दो जिंदा गोलियां बरामद की गई। वही घटनास्थल से 5 बाइक और एक खोखा पुलिस को मिला। मुठभेड़ में पुलिस की ओर से करीब 15 राउंड गोलियां चलाई गई, वहीं उग्रवादियों की ओर से 19 राउंड। हालांकि पुलिस फायरिंग में किसी उग्रवादी के मारे या जख्मी होने की खबर नहीं मिली है।

इसे भी पढ़ें : नैतिकता नष्ट हुई, मानवता भ्रष्ट हुई… ओ गंगा बहती हो क्यूं… ‘बच्चों’ का कब्रगाह बनी ‘मईया’ की गोद

इसे भी पढ़ें : सदियों पुराना है खतरनाक Black Fungus, कोरोना में अलर्ट रहना जरूरी : डॉ अभिषेक (देखिये LIVE ऑपरेशन)

पुलिस का दावा है कि मुठभेड़ पीएलएफआई के कमांडर जोहन टोपनो के दस्ते के साथ हुई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को खूंटी के एसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि पीएलएफआई उग्रवादियों का एक दस्ता रनिया के डिगरी गांव के आसपास घूम रहा है। इस सूचना को गंभीरता से लिया गया। खूंटी के एएसपी रमेश कुमार, तोरपा के डीएसपी ओमप्रकाश तिवारी और सीआरपीएफ के कमांडेंट गोपाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस जैसे ही जराटोली जंगल के आसपास अभियान चला रही थी, उसी समय उग्रवादियों ने पुलिस पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने भी मोर्चा संभाल लिया और फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस को भारी पड़ता देख उग्रवादी जंगल का फायदा उठाकर भाग निकले।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बंगाल पहुंचे PM मोदी, 2 दिन में कई अहम कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत…

West Bengal : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 और 21 जून...

मानसून में इम्युनिटी बढ़ाने के ये बेहतरीन जुगाड़… जानें

Kohramlive : बारिश का मौसम अपने साथ जहां ठंडक...

गढ़वा में सनसनी, तालाब में मिला 13 साल की किशोरी का शव…

Garhwa : गढ़वा थाना क्षेत्र के सुखबाना गांव में...

केवल 5 हजार में घूमिये ‘भारत का स्कॉटलैंड’…

Kohramlive : पहाड़ों की ठंडी हवा, बादलों से बातें...

जमीन के लिये चाचा पर चली गो’ली! भतीजे पर लगा संगीन आरोप…

Palamu : जिले के मेदिनीनगर टाउन थाना क्षेत्र में...