kohramlive desk : मुंबई मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (MMRCL) ने विभिन्न इंजीनियर पदों पर बहाली करेगी। कंपनी ने अधिसूचना जारी कर जूनियर इंजीनियर और डिप्टी इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मंगाए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 31 अगस्त 2021 या उससे पहले निर्धारित प्रारूप के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। MMRCL द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार डिप्टी इंजीनियर (पीएसटी) के 2, डिप्टी इंजीनियर (ई एंड एम) के 5, इंजीनियर-द्वितीय (पीएसटी) के 2 और इंजीनियर-द्वितीय (ई एंड एम) के 10 पद रिक्त हैं।आधिकारिक वेबसाइट https://www.mmrcl.com/ पर विजिट कर सकते है।
डिप्टी इंजीनियर (पीएसटी) – किसी मान्यता प्राप्त संस्थान / विश्वविद्यालय / कॉलेज से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में पूर्णकालिक डिग्री।
डिप्टी इंजीनियर (ई एंड एम) – मान्यता प्राप्त संस्थान / विश्वविद्यालय / कॉलेज से इलेक्ट्रिकल या मैकेनिकल इंजीनियरिंग में पूर्णकालिक डिग्री।
इंजीनियर- II (पीएसटी) – मान्यता प्राप्त संस्थान / विश्वविद्यालय / कॉलेज से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिग्री / डिप्लोमा।
इंजीनियर- II (ई एंड एम) – मान्यता प्राप्त संस्थान / विश्वविद्यालय / कॉलेज से इलेक्ट्रिकल या मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिग्री / डिप्लोमा।
Read more: Raj Kundra के खिलाफ मुंह खोलेंगे उनकी कंपनी के 4 लोग !
पदों के लिए वेतन की जानकारी
डिप्टी इंजीनियर (पीएसटी)- रु. 50,000 – 1,60,000/-
डिप्टी इंजीनियर (ई एंड एम) – रु 50,000 – 1,60,000/-
इंजीनियर- II (PST), जूनियर इंजीनियर- II (E&M)- रु. 35,280 – 67,920/-
Read more: Horoscope 25 July 2021:सावन महीने के पहले दिन इन राशियों पर बरसेगी शिव कृपा






