spot_img
spot_img
spot_img

Horoscope 25 July 2021:सावन महीने के पहले दिन इन राशियों पर बरसेगी शिव कृपा

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

KohramLive Desk : आज के Horoscope (राशिफल) में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहेगा। आज विद्यार्थियों ने यदि किसी प्रतियोगिता में भाग लिया हुआ है, तो आज वह प्रयास फलीभूत होंगे और उनको सफलता अवश्य प्राप्त होगी। सामाजिक कार्य में भी आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे,जिससे आपके समर्थन में वृद्धि होगी। यदि आप किसी संपत्ति का क्रय विक्रय करने की सोच रहे हैं, तो उसके चल व अचल पहलुओं को अच्छी तरह से जांच लें, नहीं तो भविष्य में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आज आपको अपने किसी सहयोगी को दिया हुआ धन वापस मिल सकता है, जिसके आने की संभावना नहीं थी।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फायदायक रहेगा। यदि आपका आपके परिवार के किसी सदस्य से कोई मनमुटाव चल रहा है, तो वह समाप्त होगा, जिससे रिश्तों में सुधार होगा। आज आपको कोई अज्ञात भय सता सकता है, जिसके कारण आप कोई गलत निर्णय ले सकते हैं। यदि ऐसा हो, तो कोई भी निर्णय बहुत ही सोच विचार कर लेना होगा। संतान के लिए किए गए किसी कार्य को पूरा करने से आपके आत्मसम्मान में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य भी आज आपको भरपूर मात्रा में मिलता देख रहा है। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

 

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आज आप अपने रुके हुए कार्यों को पूरा करने के लिए पूरा जोर लगाएंगे, तभी तो पूरे हो पाएंगे। आज आपको आलस्य को दूर भगाकर आगे बढ़ना  होगा। सामाजिक क्षेत्रों में किए गए कार्यों का आज आपको फल मिलेगा, जिससे मन प्रसन्न होगा। रचनात्मक दृष्टिकोण से किए गए प्रयास आज आपके फलीभूत होंगे। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग में आ रही बाधा दूर होगी। विवाह योग्य जातकों के लिए उत्तम प्रस्ताव आ सकते हैं, जिसका परिवार के सदस्य लंबे समय से इंतजार कर रहे थे।



Horoscope
Horoscope

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा क्योकि उसमें गिरावट देखने को मिल रही है। यदि आपको पहले से कोई भी परेशानी चल रही थी, तो उसके कष्ट में आज वृद्धि हो सकती है। यदि ऐसा हो, तो डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें, नहीं तो भविष्य में वह रोग बढ़ सकता है। परिवार के किसी सदस्य से यदि आज कोई वाद विवाद होता है, तो उसमें आपको अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा, नहीं तो रिश्तों में दरार पड़ सकती है। जीवनसाथी के लिए आज कोई ऐसा कार्य करेंगे, जिससे आपके प्रेम में वृद्धि होगी और जीवनसाथी का विश्वास और गहरा होगा।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए सुखमय रहेगा। व्यस्त जीवन का आनंद उठाएंगे। आपका आज कोई संतान से संबंधित कार्य पूरा होगा और संतान को अच्छे कार्य करते देख मन में प्रसन्नता होगी, जिसके कारण आप किसी पार्टी का आयोजन भी कर सकते हैं। आपको कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला को सीखना होगा, तभी आप अपने घर व बाहर सारे रिश्तो को संभालने में कामयाब रहेंगे। नौकरी में आज आपको पदोन्नति मिल सकती है, जिसके कारण आपका मान सम्मान बढ़ेगा।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए कुछ व्यस्तता भरा रहेगा। आज आपको अपने बिजनेस में भी किए गए प्रयासों को आगे बढ़ाना होगा, तभी वह आपको सफलता दे पाएंगे। व्यस्तता के बीच प्रेम जीवन के लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे। संतान की शिक्षा से संबंधित आज किसी रणनीति को बनाने में आप उनकी मदद करेंगे। आय के नए साधन प्राप्त होंगे। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को यदि धन उधार दिया हुआ था, तो वह आज आपको प्राप्त हो सकता है, इससे आपके धन कोष में वृद्धि होगी और आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

 


Horoscope
Horoscope

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कुछ विशेष कर दिखाने के लिए होगा। आज आप जिस भी कार्य को करेंगे, उसे पूरी मेहनत और लगन से करेंगे, वह आपको लाभ अवश्य देगा और अपने धीमी गति से चल रहे बिजनेस को तेज करने के लिए अपने पिताजी से सलाह ले सकते हैं। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। भागदौड़ के आज आपको सुखद परिणाम प्राप्त होंगे। रचनात्मक दृष्टिकोण से किए गए प्रयास आज आपके सफल होंगे। सामाजिक कार्य में आज आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिसका आपको लाभ अवश्य मिलेगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए कुछ तनाव भरा रह सकता है। आज आपको अपने उच्च अधिकारी अथवा अपने पिता से कोई तनाव हो सकता है। आर्थिक योजनाओं से आज लाभ मिलेगा, जिनका आपको लाभ भी अवश्य मिलेगा। आजीविका के क्षेत्र में कार्यरत लोगों को आज उत्तम प्रस्ताव मिल सकते हैं। नौकरी से जुड़े जातक यदि पार्ट टाइम कार्य करने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे। आपको माता जी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा क्योंकि उनको कोई पेट से संबंधित समस्या परेशान कर सकती है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके उत्तर दायित्व की पूर्ति के लिए रहेगा। आज आपको कोई उपहार प्राप्त हो सकता है, जिसके कारण आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का भी आज आपको भरपूर सहयोग मिलता देख रहा है। दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति पर भी आज आप कुछ धन व्यय करेंगे। जीवनसाथी से आज भविष्य की कुछ योजनाओं पर भी बातचीत कर सकते हैं। परिवार में आज किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है। आज आप अपने ऊपर भी कुछ खर्च धन खर्च करेंगे। सायंकाल का समय आज आप अपने मित्रों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे।

Horoscope
Horoscope

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) 

आज का दिन आपको रचनात्मक कार्य में सफलता दिलाएगा। पारिवारिक रिश्तों में यदि कोई तनाव चल रहा था, तो वह आज समाप्त होगा और रिश्तो के बीच प्रेम बढ़ेगा। बुद्धि व विवेक से किए गए कार्यों में आज आपको भरपूर सफलता प्राप्त होगी। जीवनसाथी का सहयोग आज आपको हर मामले में मिलेगा। बिजनेस में आज आपको नगद धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। विद्यार्थियों को आज अपने गुरुजनों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। संतान के विवाह में आ रही बाधा आज किसी की मदद से दूर होगी।

कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके सम्मान में वृद्धि होगी। आजीविका के क्षेत्र में कार्यरत लोगों को अधिकतम अवसर प्राप्त होंगे। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। रोजगार की दिशा में कार्यरत लोगों को उत्तम अवसर प्राप्त होंगे। नौकरी कर रहे जातकों को अपने सहयोगियों के कारण अपने अधिकारियों से डांट खानी पड़ सकते हैं। जीवनसाथी को आज कोई रोग परेशान कर सकता है, इसमें कुछ धन भी व्यय होगा। आपको अपनी आय और व्यय दोनों में रखकर ही कार्य करना होगा, नहीं तो भविष्य परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

Horoscope
Horoscope

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके मान सम्मान में वृद्धि का दिन रहेगा। आज आपको अपने परिवार के सदस्यों से कोई सरप्राइस मिल सकता है, जिसे पाकर आप प्रसन्न होंगे। आज आप किसी यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं। यदि साझेदारी में कोई व्यापार करने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। भविष्य के लिए किए गए निवेश का आज आप लाभ उठाएंगे। संतान को आज कोई शारीरिक कष्ट परेशान कर सकता है, जिसमें कुछ धन भी व्यय होगा। आज आप राजनीतिक क्षेत्र में भी अपना झंडा लहराएंगे।

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

6 और 7 को सिनेमाघरों में 50% की छूट, शर्त बस इतनी सी…

Patna : 6 नवंबर को वोट डालने वालों के...

लातेहार में अफरा-तफरी, एक साथ 35 बच्चे…

Latehar : लातेहार में जतरा मेले की रौनक अचानक...

30 की हो गई हैं? तो डाइट में जरूर शामिल करें ये 6 सुपरफूड्स

Kohramlive : 30 की उम्र के बाद महिलाओं के...

PM मोदी ने सांसदों को दिया तोहफा

Kohramlive : PM नरेंद्र मोदी ने सोमवार सुबह नई...

CM के इस पोस्ट के बाद बिहार में टीचर हुये गदगद… जानें

Bihar : बिहार के हज़ारों शिक्षकों को आज बड़ी...