UP : उत्तर प्रदेश के महोबा जिले से ऐसी घटना सामने आई, जिसने हर किसी का दिल दहला दिया। अजनर थाना क्षेत्र के आरी गांव में तीन नन्ही बच्चियों की लाशें एक खेत में बने पुराने कुएं से बरामद हुईं। तीनों सगी बहनें 7 साल की रुचि, 5 साल की पुष्पा 3 साल दीक्षा जो सोमवार शाम से लापता थीं। गांव वालों के अनुसार, तीनों बहनें शाम को घर के पास खेल रही थीं। रात तक जब वे वापस नहीं लौटीं, तो परिवार ने उन्हें ढूंढना शुरू किया। ढूंढते-ढूंढते लोगों की नजर पड़ी ललौनी रोड पर तिजवा अहिरवार के खेत में बने पुराने कुएं पर जहां हल्की सी चप्पल तैरती दिखी और दिल दहल गया। पुलिस को खबर दी गई और जब कुएं से तीनों मासूमों के शव निकाले गये तो पूरे गांव में मातम छा गया। पिता रम्मू अहिरवार ने अपनी तीनों बेटियों को एक साथ बेजान देखा, तो उनकी रुलाई पूरे गांव में गूंज उठी। अजनर के थानेदार सत्यपाल सिंह यादव ने मीडिया को बताया कि प्रारंभिक जांच में लगता है कि तीनों बहनें खेलते-खेलते कुएं के पास पहुंचीं और पैर फिसलने से उसमें गिर गईं। घटना की जानकारी मिलते ही SP प्रबल प्रताप सिंह और ASP वंदना सिंह मौके पर पहुंचे। कुएं से शवों को निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिये भेजा गया और जांच शुरू कर दी गई है।
तीन सगी बहनों की डे’ड बॉडी मिली कुएं में…
Date:

रिम्स हॉस्टल में MBBS छात्र का मिला श’व, सनसनी…
Ranchi : झारखंड के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल रिम्स...
बोरे में मिली 3 साल की मासूम, देखकर निकली चीख…
Godda : गोड्डा से दिल दहला देने वाली घटना...
बड़कागांव में डबल म’र्डर का खुलासा, का’तिल कौन… जानें
Hazaribagh(Sunil Sahu) : झारखंड के हजारीबाग के बड़कागांव थाना...
बंद घर में लाखों की चोरी, ऐसे धराये 6… देखें वीडियो
Ranchi : राजधानी रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र स्थित...





