spot_img
spot_img
spot_img

देश के1000 शहरों में 5जी सेवाएं शुरू करने जा रहा Jio

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive Desk : देश की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी Jio ने करीब 1,000 शहरों में 5 जी सेवाएं शुरू करने की तैयारियां पूरी कर ली है। इसके साथ स्वदेश में विकसित अपने 5जी दूरसंचार उपकरणों का परीक्षण किया गया है। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) ने अपनी वार्षिक रिपोर्ट में कहा है कि उसकी दूरसंचार इकाई जियो ने वित्त वर्ष 2021-22 में अपनी शत-प्रतिशत स्वदेशी तकनीक के साथ 5जी सेवाओं के लिए खुद को तैयार करने की दिशा में कई कदम उठाए हैं।

नीलामी में लगाई 88,078 करोड़ रुपये की बोलियां

हाल में संपन्न 5जी स्पेक्ट्रम नीलामी में रिलायंस जियो सबसे बड़ी बोलीकर्ता के रूप में उभरी है। नीलामी में लगाई 1.50 लाख करोड़ रुपये की बोलियों में से जियो ने अकेले 88,078 करोड़ रुपये की बोलियां लगाई थीं।आरआईएल की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘‘देश के 1,000 शहरों में 5जी सेवाएं देने की जियो की योजना पूरी हो गई है। इस दौरान हीट मैप, 3डी मैप और रे-ट्रेसिंग प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल कर लक्षित उपभोक्ता खपत और राजस्व की संभावना को आधार बनाया गया।’’

करीब तीन गुना बढ़ जाएगी स्पेक्ट्रम की क्षमता

कंपनी ने कहा कि जियो ने 5जी तकनीक से जुड़ी सेवाओं का जमीनी स्तर पर परीक्षण भी किया है। इस दौरान संवर्द्धित वास्तविकता (एआर), आभासी वास्तविकता (वीआर), क्लाउड गेमिंग, टीवी स्ट्रीमिंग, संबद्ध अस्पतालों एवं औद्योगिक उपयोग को परखा गया। दूरसंचार विभाग का कहना है कि 5जी स्पेक्ट्रम पर आधारित सेवाएं शुरू होने से 4जी की तुलना में 10 गुना तेजी से डाउनलोड किया जा सकेगा और स्पेक्ट्रम की क्षमता भी करीब तीन गुना बढ़ जाएगी।

इसे भी पढ़ें : यादगार होगा झारखंड जनजातीय महोत्सव, सुनें क्या बोले हुक्मरान… (Video)

इसे भी पढ़ें : गुंडई करने वाले त्यागी के घर चला बुलडोजर… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : साली की शादी रुकवाने के लिए 150 फुट टावर पर चढ़ गया जीजा, फिर देखें क्या हुआ

इसे भी पढ़ें : एयरपोर्ट पर चप्पे-चप्पे पर निगरानी, खोजी कुत्ते बुलाये गये, देखें….

इसे भी पढ़ें : यहां के सेंट्रल जेल से मिले 19 मोबाइल, ऐसी जगह छिपाए गए थे फोन कि देख चकरा गया माथा

इसे भी पढ़ें : अपराधियों के पास पहुंच रहा आपका SIM Card, बरतें ये सावधानियां

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

भारत में लॉन्च हुआ Redmi Turbo 5, 7540mAh बैटरी बनी सबसे बड़ी ताकत

Kohramlive : स्मार्टफोन बाजार में प्रतिस्पर्धा के बीच शाओमी...

OLA का नया दांव, अब डिलीवरी मार्केट में उतरेगी कंपनी…

Kohramlive : भारत के इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बाजार में तेजी...

भारत में पहली बार आया Micro RGB TV…

Kohramlive : Samsung India ने भारत में अपना नया...

Bihar : बिहार में प्लेसमेंट का मिशन…

डिग्री के बाद नौकरी की चाहत हर छात्र की यही सबसे बड़ी चिंता होती है। अब बिहार(Bihar) सरकार ने इसी चिंता को दूर करने के लिये मिशन मोड में काम शुरू कर दिया है।

Game : ऑनलाइन गेमिंग पर लागू होगा नया कानून इस रोज से…

मोबाइल की स्क्रीन पर चलने वाले गेम(Game), जो कभी सिर्फ मनोरंजन थे, अब करोड़ों के कारोबार और लाखों युवाओं की दुनिया बन चुके हैं।