spot_img

डेकेयर में मासूमों को वाशिंग मशीन में डाल देती थी आयायें…वीडियो वायरल

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : बेंगलुरु के ‘सोसाइटी जनरल बेबी केयर सेंटर’ नामक डेकेयर में छोटे-छोटे मासूमों के साथ अमानवीय व्यवहार करने का वीडियो वायरल हुआ है, जिसे देख- सुनकर रूह कांप उठती है। इल्जाम है कि वहां काम करने वाली कुछ आयायें 2 से 3 साल के रोते बच्चों को चुप कराने के लिये वाशिंग मशीन में डाल देती थीं, टॉयलेट जेट स्प्रे से उनके मुंह पर पानी की तेज बौछार करती थीं, यह ऐसी क्रूरता बताई जा रही है जिसने हर संवेदनशील दिल को हिला दिया है। इस पूरे मामले का पर्दाफाश तब हुआ जब घटना से जुड़ा वीडियो वायरल हो गया। इसके बाद चाइल्ड हेल्पलाइन और प्रशासन तक शिकायत पहुंची और मामला पुलिस तक जा पहुंचा।

पांच आयाओं पर FIR, गंभीर धाराओं में केस दर्ज

शिकायत के आधार पर पुलिस ने पांच महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज किया है। इनके नाम मंजुला, विजयलक्ष्मी, भवानी, सिंधु और बिंदु बताये गये। FIR में दर्ज इल्जाम के हवाले से मीडिया में आई खबर के अनुसार, बच्चों को डराने के लिये टॉयलेट सीट पर जबरन बैठाया जाता था। घंटों बाथरूम में बंद रखा जाता था। रोने पर धमकाया और डराया जाता था। पुलिस को चार वीडियो और तस्वीरें सौंपी गई हैं, जिनमें छोटे बच्चे डर और दर्द में रोते दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि ये रिकॉर्डिंग एक पूर्व कर्मचारी ने की थी, जिसके बाद मामला और गंभीर हो गया। अब पुलिस ने CCTV फुटेज जब्त कर ली है। वहीं, टेक्निकल जांच शुरू कर दी है। बेंगलुरु पुलिस कमिश्नर ने मीडिया से साफ कहा है कि यह बेहद गंभीर मामला है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। जांच के लिये आला अधिकारियों की टीम बनाई गई है।

शहर में बेचैनी: कामकाजी माता-पिता की चिंता बढ़ी

इस घटना के बाद बेंगलुरु जैसे आईटी हब में कामकाजी माता-पिता की चिंता बढ़ गई है अब प्रशासन ने शहर के अन्य डेकेयर सेंटरों की भी वैधता और सुरक्षा मानकों की जांच के आदेश दिये हैं।

इसे भी पढ़ें : सरकारी नोटिस से तहलका, ये रडार पर…

इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर बंद का ऐलान, प्रशासन ने लगायी निषेधाज्ञा…

इसे भी पढ़ें : ओरमांझी में ‘नेताजी’ का अवैध बड़ा अड्डा, हो गये गिरफ्तार…

इसे भी पढ़ें : आदिवासी गर्ल्स हॉस्टल में एक-एक बूंद पानी को तरस रहीं बेटियां…

इसे भी पढ़ें : मुखिया की पहल से गांव में लौटी खुशियां…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

सरकारी नोटिस से तहलका, ये रडार पर…

Kohramlive : दिल्ली की सत्ता गलियों से उठी एक...

जमशेदपुर बंद का ऐलान, प्रशासन ने लगायी निषेधाज्ञा…

Jamshedpur : जमशेदपुर में बिष्टुपुर के चर्चित हिमांशु सिंह...

ओरमांझी में ‘नेताजी’ का अवैध बड़ा अड्डा, हो गये गिरफ्तार…

Ranchi : रांची से सटे ओरमांझी इलाके में बेखौफ...

आदिवासी गर्ल्स हॉस्टल में एक-एक बूंद पानी को तरस रहीं बेटियां…

Hazaribagh : हजारीबाग के केबी महिला कॉलेज परिसर में...

मुखिया की पहल से गांव में लौटी खुशियां…

Ramgarh(Prince Verma) : रामगढ़ के चितरपुर प्रखंड अंतर्गत बोरोबिंग...