Ranchi : झारखंड के चीफ इलेक्शन ऑफिसर के रवि कुमार ने कहा कि दुमका, राजमहल और गोड्डा के हर बूथ की मॉनिटरिंग कंट्रोल रूम से वेब कास्टिंग के जरिये की जाएगी। प्रत्येक बूथ पर भीतर और बाहर एक-एक कैमरे लगाये गये हैं। पर्यवेक्षक भी पूरी स्थिति पर नजर बनाये हुए हैं। उन्होंने बताया कि मतदान केंद्रों पर मतदानकर्मी पहुंच गये हैं। सभी मतदानकर्मी मतदान के बाद उसी दिन वापस लौटेंगे। बारिश की आशंका के बीच मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर हर संभव व्यवस्था की गयी है। के रवि कुमार ने धुर्वा के निर्वाचन सदन उक्त जानकारी मीडिया के साथ साझा की।
रवि कुमार ने बताया कि मतदान के दिन दूरस्थ इलाके के मतदाताओं को वाहन से मतदान केंद्र तक लाने और ले जाने की व्यवस्था की गयी है। वरिष्ठ और दिव्यांग मतदाताओं को भी बूथ तक लाने की व्यवस्था की गई है। निष्पक्ष और भयमुक्त मतदान के मद्देनजर हर बूथ पर सुरक्षा बलों की तैनाती की गयी है। झारखंड के चुनाव वाले क्षेत्र से जुड़े बिहार और पश्चिम बंगाल की सीमा सील कर दी गयी है। बाइक सवार क्विक रिस्पांस टीम की भी तैनाती की गयी है। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि इस बार दिनभर मतदान है। समय निकाल कर परिवार और पड़ोसी संग वोट जरूर डालें। दुमका, राजमहल और गोड्डा संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों में शनिवार को मतदान है। राजमहल में 14 जबकि गोड्डा और दुमका में 19-19 उम्मीदवार हैं।
इसे भी पढ़ें :स्ट्रांग रूम के अंदर-बाहर कड़ा पहरा, थ्री लेयर सिक्योरिटी… जानें
इसे भी पढ़ें :तेजस्वी यादव ने BJP पर बोला हमला… जानें क्या
इसे भी पढ़ें :डूबने से दो मासूमों के निकल गये प्राण… जानें
इसे भी पढ़ें :ड्यूटी के दौरान दारोगा की मौ*त…
इसे भी पढ़ें :सुनीता केजरीवाल की बढ़ सकती है मुसीबत… जानें कैसे
इसे भी पढ़ें :रेपिस्टों का कुछ नहीं बिगड़ा, शर्म से झुक गया सबका माथा
इसे भी पढ़ें :गिरफ्तार पांच महिलाओं की बातें सुन ठनक गया पुलिस का माथा… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :भाजपा प्रत्याशी के काफिले की गाड़ी ने तीन को रौंदा, मचा बवाल…







