spot_img
spot_img
spot_img

झारखंड का सबसे बड़ा मॉल बनेगा रांची के इस इलाके में, तैयारी शुरू

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : रांची के रिंग रोड किनारे अब झारखंड की तस्वीर बदलने वाली बड़ी परियोजना पर काम शुरू हो चुका है। CM हेमंत सोरेन के समग्र और संतुलित नगरीय विकास विजन को जमीन पर उतारते हुये राज्य सरकार ने दुबलिया में इंटर स्टेट बस टर्मिनल (ISBT) के साथ झारखंड का सबसे बड़ा मॉल बनाने की तैयारी तेज कर दी है। नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार ने खुद विभाग को निर्देश दिया है कि रांची समेत अन्य शहरों का विकास अब पर्यटन और आधुनिक सुविधाओं को ध्यान में रखकर किया जाये। इसी कड़ी में कर्नाटक की सरकारी एजेंसी IDEC ने मॉल और बस टर्मिनल का प्रस्तावित मास्टर प्लान पेश किया, जिसमें शहर के ट्रैफिक और जनसुविधाओं का खास ध्यान रखा गया है।

मॉल की खासियत 

करीब 7.36 लाख वर्गफुट में बनने वाला यह मॉल ना सिर्फ झारखंड का सबसे बड़ा होगा, बल्कि अपने डिजाइन और हरियाली के लिए भी अलग होगा।

  • दो लेवल बेसमेंट में पार्किंग
  • ग्राउंड से छठे तल तक शॉपिंग, फूड कोर्ट, मल्टीप्लेक्स और ओपन स्पेस
  • कुल 142 दुकानें, 7 एट्रियम हर फ्लोर पर
  • आधुनिक सुरक्षा, कलाकृति जोन और बच्चों के लिए प्ले एरिया भी होगा

ISBT – झारखंड का पहला हाईटेक बस टर्मिनल

रांची को पहली बार एक ऐसा बस टर्मिनल मिलने जा रहा है, जहां 211 बस स्टॉप्स होंगे, अलग-अलग लेन इंटरसिटी, इंटरस्टेट और लोकल बसों के लिए।

  • ग्राउंड फ्लोर पर टिकट काउंटर, ATM, टॉयलेट और सुरक्षा कक्ष
  • पहली मंजिल पर एसी वेटिंग हॉल, डॉरमेट्री और रेस्टोरेंट
  • साथ ही अस्पताल, LED स्क्रीन, पेट्रोल-सीएनजी पंप और वर्कशॉप की सुविधा भी

विकास के साथ रोजगार और संभावनाएं

यह परियोजना ना सिर्फ रांची की तस्वीर बदलेगी, बल्कि पतरातू, रामगढ़, कुडू और लोहरदगा जैसे इलाकों के लिए भी बड़ी सौगात होगी। युवाओं के लिए रोजगार, स्थानीय व्यवसाय के लिए नया बाजार, और यात्रियों के लिए सहूलियत और सुविधा— सब कुछ एक जगह।

इसे भी पढ़ें : लोगों का कष्ट दूर करने में जुटी कांग्रेस, क्या बोली मंत्री… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : जब बेटियों ने थामा अपना हक, झारखंड ने की एक नई शुरुआत

इसे भी पढ़ें : मूक बेटी की चीख, लोनी में इंसाफ की गो’ली

इसे भी पढ़ें : CM का गुनहगार सुना रहा कुत्ता-बिल्ली की कहानी… जानें

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अब कामकाजी महिलाओं पर बुरी नजर का मतलब आफत…

Kohramlive : देशभर में कामकाजी महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान...

मेहंदी कैसे बनी सुहाग और सौभाग्य की पहचान… जानें

Kohramlive : हाथों पर रची मेहंदी की खुशबू, हथेलियों...

रांची में कल इन इलाकों में घंटों रहेगी बिजली गुल…

Ranchi : राजधानी रांची के कई इलाकों में कल...

एक बारिश में डूब गई तमाड़ की सड़क, आंदोलन की चेतावनी…

Ranchi : मानसून की पहली जोरदार बारिश ने रांची...